35 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

भाजपा, हिन्दू युवा वाहिनी, कांग्रेस, एनसीपी और बसपा के प्रमुख नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

भाजपा, हिन्दू युवा वाहिनी, कांग्रेस, एनसीपी और बसपा के प्रमुख नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के समक्ष आज गोरखपुर के प्रमुख भाजपा नेता, हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारी तथा गाजियाबाद के बीएसपी के पूर्व विधायक और एनसीपी तथा कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के सहित हजारों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इन नेताओं ने समाजवादी पार्टी की नीतियों तथा श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए स्थानीय निकाय के चुनावों में समाजवादी पार्टी को शतप्रतिशत जीत दिलाने का संकल्प लिया।

      आज भाजपा छोड़कर समाजवादी में सैकड़ों साथियों के साथ गोरखपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राजू मिश्रा, पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य श्री अरविन्द मिश्र, धर्मेन्द्र दुबे, ग्राम प्रधान श्री त्रिलोकनाथ श्रीवास्तव उर्फ गुड्डू के नाम उल्लेखनीय हैं। गोरखपुर के हिन्दू युवा वाहिनी के वरिष्ठ नेता श्री मनोज पाल ने भी समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की है।
       गाजियाबाद से बीएसपी के पूर्व विधायक (लोनी विधानसभा) श्री हाजी जाकिर अली, उनके भाई श्री जफर अली ‘राजू‘, पार्षदगण श्री जमील, श्री इसरार, श्री सईद अहमद, शबनम, मो0 इस्लाम और पांच ग्राम प्रधान 400 कार्यकर्Ÿााओं सहित बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी से जुड़ गए हैं। गाजियाबाद से कांग्रेस के चैधरी अख्तर अली जिलाध्यक्ष एनसीपी तथा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री नूर हसन भाटी ने भी समाजववादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
       श्री अखिलेश यादव ने भाजपा, हिन्दू युवा वाहिनी, कांग्रेस, एनसीपी और बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वर्ष 2019 में होने वाले चुनाव देश की  राजनीति में बहुत निर्णायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा भाजपा पर कोई भरोसा नहीं कर सकता है। वे उद्घाटन का उद्घाटन कर रहे हैं। एक्सप्रेस-वे और ताजमहल के बारे में उनके झूठे बयानों से जनता परिचित है। प्रदेश में विकास रूका हैं और जनता आक्रोशित है। भाजपा की किसी बात में सत्यता नहीं है। उन्हें सिर्फ समाजवादी पार्टी की बदनामी ही करना आता है। समाज के सभी वर्गों के लोगों को जोड़कर समाजवादी पार्टी को और मजबूत करना है।
       इस अवसर पर पार्टी उपाध्यक्ष श्री किरनमय नंदा, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय, पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी, सांसद श्री सुरेन्द्र नागर विकास यादव, राजीव चौधरी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More