27 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

बड़ी संख्या में आए समाजवादी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

बड़ी संख्या में आए समाजवादी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: श्री अखिलेश यादव ने आज यहां पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की सच्चाई सामने आ गई हैं उसके बजट में जनता के हित में कुछ भी नहीं है। भाजपा ने नोटबंदी और जीएसटी में उलझा दिया। जीएसटी व्यवस्था किसी की समझ में नहीं आ रही है। यह बड़े कारोबारियों के फायदे के लिए है। किसान की कर्जमाफी भी भूलभुलैया की भेंट चढ़ जाएगी। यह किसान के साथ धोखा हैं। समाजवादी सरकार की जनहित की योजनाएं बंद कर दी गई हैं। ऐसा लगता है कि अब भाजपा सरकार ‘‘मंत्र‘‘ से ही सभी समस्याओं का समाधान कर देंगी।

        श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य वोट के लिए नफरत फैलाना है। उसके झूठ फैलाने से लड़ाई है। यह बड़ी लड़ाई है। भाजपा ने दिवाली और रमजान, श्मसान और कब्रिस्तान के सवाल उठाकर जनता को भ्रमित किया। गरीब लोगों को उजाड़ा जा रहा है। भाजपा गरीबों के विरूद्ध है बदले की भावना से राज्य सरकार काम कर रही है। उससे विकास की उम्मीद नहीं।

        पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा राज में अपराध बेतहाशा बढ़े हैं। अपराध नियंत्रण का दावा करने वाले मुख्यमंत्री जी को बताना चाहिए कि उनकी सरकार ने कितने बड़े अपराधियों, भूमाफियाओं और भ्रष्टाचारियों को पकड़ा है। कितने अपराधी जेल में है और कितने प्रदेश छोड़कर चले गए? सच यह है कि अपराधी बेखौफ है, पुलिस का मनोबल गिरा हुआ है और कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण के बाहर है।

         श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 सेवा की शुरूआत की थी। बेकारी दूर की गई थी। वृक्षारोण का रिकार्ड समाजवादी सरकार में बना था। समाजवादी पार्टी की सरकार में बिना केंद्र सरकार की मदद के सड़के बनाई गई थी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जैसी सड़क देश में नहीं है। 300 किलोमीटर सड़क दो वर्ष में बनाई गई थी जबकि लंदन में भी 6 लेन की 120 किमी. सड़क 6 वर्ष में बनी थी।

         उन्होंने कहा कि प्रदेश की विकास दर 6 प्रतिशत बताई गई जबकि देश की तरक्की में मुस्लिमों के सहयोग को हटा दे तो विकासदर 2 प्रतिशत ही रह जाएगी। समाजवादी पेंशन बड़ी योजना थी। इसे बंद कर दिया गया। लोक कल्याणकारी योजनाओं से भाजपा सरकार इसलिए चिढ़ रही है कि उनसे ‘समाजवादी‘ शब्द जुड़ा था। झाड़ू़ समस्या नहीं है, कूड़ा ही स्थायी समस्या है। भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करने में लगी है।

         श्री यादव ने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे 2019 के चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू करें। श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की तरक्की बड़े कामों से होगी। भाजपा का बड़ा दृष्टिकोण नहीं है। भाजपा प्रदेश की समस्याओं से आंख बंद करने का ढोंग कर रही है। उसे आंख खोलकर देखने की आदत डालनी चाहिए। समाजवादी सरकार के विकास कार्यों की अनदेखी नहीं की जा सकती है। उन्होंने जनता का आह्वान किया है कि वह भाजपा के बहकावे में नहीं आए।

         श्री अखिलेश यादव से आज सैकड़ों लोगों ने मिलकर अपनी समस्याएं बताईं। अपने साथ उत्पीड़न की शिकायतें लेकर आए कई लोगों ने भाजपा सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैया की भी चर्चा थी। बिगड़ती कानून व्यवस्था पर महिलाओं ने बताया कि उन्हंे अपमानजनक स्थिति से गुजरना पड़ रहा है। श्री यादव से मिलने आए गोरखपुर के दर्जनों लोगों ने कहा कि समाजवादी सरकार के मुकाबले भाजपा सरकार की कोई जनहितकारी योजना नहीं है। अब सभी लोग कहने लगे हैं कि भाजपा से अच्छी तो समाजवादी सरकार थी।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More