36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

बोकोहरम ने मचाया कत्लेआम, 20 को अगवा कर 12 को लटकाया फांसी पर

देश-विदेश

याउंदे| आतंकवादी संगठन बोको हरम ने उत्तरी कैमरून में एक बस से 20 लोगों का अपहरण करने के बाद उनमें से 12 लोगों को फांसी दे दी। एक स्थानीय नागरिक ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि अपहरण की घटना रविवार की है| नागरिक ने बताया कि 12 लोगों को फांसी दे दी गई और बाकि बचे लोगों को छोड़ दिया गया| उसकी पत्नी को भी हरम के आतंकियों ने अगवा कर लिया था| एक स्थानीय गैर सरकारी संगठन ने घटना की पुष्टि की है। मिली जानकारी के मुताबिक, कोजा से मोरा जा रही एक बस पर आतंकियों ने धावा बोल दिया और 20 लोगों का अपहरण कर लिया| ये दोनों शहर नाइजीरियाई सीमा के समीप देश के एकदम उत्तरी छोर पर हैं।

उल्लेखनीय है कि नाइजीरिया में बोको हरम चरमपंथी आतंकियों का आतंक मचा हुआ है| आए दिन ये आतंकी गांवों-शहरों पर हमला कर तबाही मचातें हैं| अभी हाल ही में उन्होंने बागा शहर पर हमला कर करीब दो हजार लोगों को मौत के घाट उतार दिया था| कैमरुन के उत्तरी इलाके में उन्होंने करीब 100 लोगों की हत्या कर दी| वहीँ कैमरून और चाड की संयुक्त सेना इन आतंकियों से लोहा ले रही है|

Related posts

8 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More