29 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

प्रो कबड्डी लीग 2017: यु-मुम्बा ने अपने घर में हरियाणा स्टीलर्स को 38-32 मात देते हुए पहली जीत दर्ज की

प्रो कबड्डी लीग 2017: यु-मुम्बा ने अपने घर में हरियाणा स्टीलर्स को 38-32 मात देते हुए पहली जीत दर्ज की
खेल समाचार

प्रो-कबड्डी लीग के 53वें मुकाबले में यु-मुम्बा ने अपने घर में तीन हार के बाद पहली जीत हासिल की। मुंबई ने हरियाणा स्टीलर्स को 38-32 मात देते हुए घर में पहली जीत दर्ज की। मुम्बा के कप्तान और ऑल रांउडर खिलाड़ी अनूप कुमार ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 8 रेड प्वाइंट हासिल किए, वहीं बैक कोर्ट पर टीम के डिफेंडर कुलदीप ने अपना सुपर फाइव पूरा करने के साथ 6 सफल टैकल कर हरियाणा के स्टीलर्स को बढ़त हासिल करने को कोई मौका नहीं दिया। हालांकि हरियाणा की ओर से विकाश खंडोला ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 9 रेड प्वाइंट हासिल किए लेकिन वो भी टीम को जीत दिला न सके।

हरियाणा से रेड मारने आए सुरजीत को आउट कर मुंबई ने अपना खाता खोला। इसके बाद वजीर सिंह ने रेड में सफलता हासिल करते हुए दो अंक लेकर हरियाणा को 2-1 से बढ़त दिला दी।

मुंबई ने इसके बाद अच्छी कोशिश जारी रखते हुए काशीलिंग अदाके और श्रीकांत जाधव के दम पर 6-2 से बढ़त ले ली। अपनी टीम को मजबूती देते हुए काशीलिंग ने डू ऑर डाई रेड में सफलता हासिल कर मुंबई को 9-4 से आगे कर दिया।

मुंबई के पास हरियाणा को ऑल आउट करने का मौका था, लेकिन दर्शन कादियान ने ऐसा नहीं होने दिया और स्कोर 9-11 किया। मुंबई ने आखिरकार 12वें मिनट में हरियाणा को ऑल आउट कर 18-10 से बढ़त ले ली।

पहले हाफ की समाप्ति तक मुंबई ने 20-15 से बढ़त ले ली थी।

दूसरे हाफ में ऑल आउट की कगार पर पहुंचने वाली मुंबई को डिफेंडर कुलदीप ने सुपर टैकल मारते हुए बचाया और स्कोर 23-16 कर दिया। दीपक कुमार दहिया ने सफल रेड मारते हुए हरियाणा के अंतर को कम करने की कोशिश की।

अंकों के अंतर को कम होता देखा हरियाणा की टीम में नई ऊर्जा देखी गई। उसने अपने बेहतरीन डिफेंस के दम पर काशीलिंग को आउट कर स्कोर 25-24 किया। हालांकि, इस दौरान उनके रेडर विकास खंडोला चोटिल हो गए और उन्हें स्ट्रेचर पर मैट से बाहर ले जाया गया। 30वें मिनट में हरियाणा की तरफ से रेड मारने आए दीपक ने स्कोर स्कोर 27-27 से बराबर कर मैच को रोमांचक बना दिया।

यहां से मैच बराबरी का हो गया था। मुंबई ने फिर 32-30 की बढ़त ले ली और फिर सुपर टैकल लगाते हुए स्कोर 34-30 कर दिया।

मैच की समाप्ति में दो मिनट का समय शेष रह गया था। मुंबई 36-32 से आगे थी। हरियाणा ने काफी कोशिश की लेकिन वह अंकों के अंतर को पाट नहीं पाई और मैच हार गई।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More