35 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

प्रदेश में अब तक करीब 42.10 लाख मीट्रिक टन हुई धान खरीद

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत प्रदेश में खोले गए धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से, अब तक 42.10 लाख मी0टन धान किसानों से सीधे क्रय किया गया। गत वर्ष इस अवधि में 28.14 लाख मी0टन धान की खरीद की गयी थी। पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में इस वर्ष लगभग डेढ़ गुना अधिक खरीद हुई है। इस योजना से अब तक 485651 किसान लाभान्वित हुए हैं तथा किसानांे को 6538.391 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में सीधे किया गया है।

      खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज 13950.83 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने खरीफ क्रय वर्ष 2017-18 के अन्तर्गत 50 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है, जिसके सापेक्ष अब तक करीब 84 प्रतिशत खरीद हो चुकी है।

 

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More