24 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पुलिस मुठभेड में 1,00,000 रूपये के पुरूस्कार घोषित अपराधी शमीम ढेर

उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: थाना जानसठ व दिल्ली की स्पेशल सेल द्वारा जानसठ में किसी बड़ी घटना को अन्जाम देने की सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से शातिर अपराधी शमीम पुत्र फखरूददीन निवासी ग्राम सिसौना थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर की भलवा ग्राम में घेराबन्दी की गयी। स्विफ्ट कार चला रहे व्यक्ति ने फायरिंग की, जिसकी 01 गोली कां0 1037 अमित की पहनी हुयी बुलेट प्रुफ जैकिट पर सामने से लगी। बदमाश जान से मारने की नियत से लगातार फायर करता रहा। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग में बदमाश गोली लगने के कारण घायल हो गया। गोली लगे अभियुक्त की पहचान शमीम पुत्र फखरूददीन निवासी ग्राम सिसौना थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर के रूप मंे हुई। बदमाश की गोली लगने के कारण का0 1060 अशोक खारी गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके से दूसरा अभियुक्त अन्धेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। फरार अभियुक्त की तलाश जारी है। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। जहाॅ पर डाॅक्टरों द्वारा बदमाश शमीम को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक अभियुक्त शमीम उपरोक्त के कब्जे से 01 स्विफ्ट कार, एक 9एमएम पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस 9एमएम, 05 खोखा कारतूस 9एमएम बरामद किये गये।
अभियुक्त शमीम पुत्र फकरूद्दीन निवासी ग्राम सिसौना थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर जनपद मुजफ्फरनगर के थाना पुरकाजी के मु0अ0सं0 744/2017 धारा 395 भादवि0 मंे तथा दिल्ली के थाना दरियागंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 339/2016 धारा 392/397/34/412/120बी0 भादवि0 मंे फरार/वाॅछित था, जिस पर थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर तथा थाना दरियागंज दिल्ली से 50-50 हजार कुल 1,00,000 रूपये का ईनाम घोषित है।
अभियुक्त एक शातिर किस्म का डकैत/लूटेरा/हत्या के प्रयास का अपराधी है। अभियुक्त द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार, दिल्ली मंे भी लूट/डकैती की 23 संगीन घटनाएं कारित की गयी है।
मारे गये अभियुक्त का नाम व पता
1.शमीम पुत्र फकरूद्दीन निवासी ग्राम सिसौना थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर।
बरामदगी
1. 01 स्विफ्ट कार डीएल8सीटी-3192
2. 01 पिस्टल 9एमएम, 02 जिंदा कारतूस 9एमएम।
3. 05 खोखा कारतूस 09 एमएम।

1.मारे गये अभियुक्त शमीम पुत्र फकरूद्दीन निवासी उपरोक्त का आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0-192/2006 धारा-307 भादवि0 थाना मगलौर जनपद हरिद्वार।
2.मु0अ0सं0-241/2006 धारा-25 आयुद्ध अधिनियम थाना मगलौर जनपद हरिद्वार।
3.मु0अ0सं0-138/2007 धारा-392 भादवि0 थाना मगलौर जनपद हरिद्वार।
4.मु0अ0सं0-243/2007 धारा-379.411 भादवि थाना नागल जनपद सहारनपुर
5.मु0अ0सं0-310/2007 धारा-307 भादवि0 थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर।
6.मु0अ0सं.-311/2007 धारा 25 आयुद्ध अधिनियम थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर।
7.मु0अ0सं0-332/2007 धारा-2/3 गैगेस्टर एक्ट थाना मगंलौर जनपद हरिद्वार।
8.मु0अ0सं0-608/2009 धारा-307.407.420.भादवि व धारा-25/27 आयुद्व अधिनियम थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर
9.मु0अ0सं0-208/2010 धारा-41/109 द0प्र0सं0 थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर
10.मु0अ0सं0-11/2015 धारा-392.411 भादवि0 थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर।
11.मु0अ0सं0-12/2015 धारा-25 आयुद्ध अधिनियम थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर।
12.मु0अ0सं0-415/2015 धारा-399.402 भादवि थाना मण्डी जनपद सहारनपुर
13.मु0अ0सं0-419/2015 धारा-411.420.414. भादवि व धारा-41/102 द0प्र0सं0 थाना मण्डी जनपद सहारनपुर
14.मु0अ0सं0-421/2015 धारा-457.511 भादवि थाना मण्डी जनपद सहारनपुर
15.मु0अ0सं0-432/2015 धारा-457.380 भादवि थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर
16.मु0अ0सं0-450/2013 धारा-392.411 भादवि0 थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर।
17.मु0अ0सं0-507/2015 धारा-2/3 गैगेस्अर अघिनियम थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर।
18.मु0अ0सं0-339/2016 धारा-392.397.34.412.120बी भादवि थाना दरियागंज दिल्ली
19. मु0अ0सं0- 744/2017 धारा 395 भादवि थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर।
20.मु0अ0सं0-2593/2017 धारा-307 भादवि0 थाना कोतवाली जनपद मुजफ्फरनगर।
21. मु0अ0सं0- 840/2017 धारा 307 भादवि थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर।
22. मु0अ0सं0- 841/2017 धारा 25/27 आयुद्ध अधिनियम थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर।
23. मु0अ0सं0- 842/17 धारा 414 भादवि व 41/102 सीआरपीसी थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More