24 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पुलिस कार्यवाही में 25,000 रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक मोटर साईकिल एवं अवैध अस्लाह बरामद

उत्तर प्रदेश

बुलन्दशहर: थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम मामन कला के पास दोपहिया वाहन सवार 03 व्यक्तियों को रोका गया तो पीछे मोड़कर भागने का लगे। इसी दौरान सड़क किनारे रेत मंे बदमाशों की मोटर साईकिल असन्तुलित होकर गिर गई। अपने को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक बदमाश छोटू उर्फ सोनू घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक बाइक एवं 01 तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस बरामद हुये। मौके से 02 बदमाश भाग गये, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्व जनपद बुलन्दशहर व मेरठ के विभिन्न थानों पर लूट, डकैती एवं पुलिस मुठभेड़ के आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है तथा नौचंदी के मु0अ0सं0 362/17 धारा 392/411 भादवि में वांछित चल था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 25000 रू0 का पुरस्कार घोषित था।
इस संबंध में थाना कोतवाली देहात पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया।
गिरफतार अभियुक्त
1-    छोटू उर्फ सोनू उर्फ बन्दर निवासी ग्राम अब्दुल्लापुर थाना भावनपुर जनपद मेरठ।
बरामदगी
1.    एक पैशन प्रो मोटर साईकिल बिना नम्बर।
2.    01 तमंचा 315 बोर मय 02 खोखा, 02 जिन्दा कारतूस।
गिरफ्तार अभियुक्त छोटू उर्फ सोनू उर्फ बन्दर का आपराधिक इतिहास
1-    मु0अ0सं0-1335/2017 धारा 395,397,412 भादवि थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर।
2-    मु0अ0सं0-1388/2017धारा 147,148,149,307 भादवि(पु0मु0) थाना कोतवाली देहात बुलन्दशहर।
3-    मु0अ0सं0-362/2017 धारा 392,411 भादवि थाना नौचन्दी जनपद मेरठ।
4-    मु0अ0सं0-343/2018 धारा 307 भादवि(पुलिस मुठभेड) थाना कोतवाली देहात बुलन्दशहर।
5-    मु0अ0सं0-344/2018 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More