24 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पुर्तगाल गणराज्य के राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर भारत के राष्ट्रपति का संदेश

पुर्तगाल गणराज्य के राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर भारत के राष्ट्रपति का संदेश
देश-विदेश

नयी दिल्ली: भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने पुर्तगाल गणराज्य के राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर वहां की जनता और सरकार को बधाई दी है।

पुर्तगाली गणराज्य के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डिसूजा को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति महोदय ने कहा, “मैं पुर्तगाल के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर भारत की सरकार, भारतीय जनता और अपनी ओर से बेहद उल्लास के साथ शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।

भारत और पुर्तगाल हमेशा से अपने गर्मजोशी वाले और दोस्ताना संबंधों का आनंद उठाते रहे हैं, जिनका नाता ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों से भी है। इस वर्ष जनवरी में प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा की भारत यात्रा ने हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और सक्रिय किया गया है। हमें आशा है कि दोनों देश आगे भी मिलकर काम करते रहेंगे और द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे।

महामहिम कृपया करके अपने अच्छे स्वास्थ्य और पुर्तगाल के लोगों की प्रगति व समृद्धि के लिए मेरी शुभकामनाएं स्वीकार करें।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More