23 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बेवन कांगडॉन का निधन

खेल समाचार

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे वनडे से पहले क्रिकेट प्रेमियों के लिए दु:खद खबर आई है। दरअसल, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को आस्ट्रेलिया पर पहली टेस्ट जीत दिलाने वाले पूर्व कप्तान बेवन कांगडॉन का निधन हो गया। वह 79 साल के थे। ईएसपीएनक्रिकइंफो डॉट काम ने ये जानकारी दी है।

क्रिकइंफो के मुताबिक, दायें हाथ के बल्लेबाज बेवन कांगडॉन का अपने 80वें जन्मदिन से 1 दिन पहले निधन हुआ। बेवन ने साल 1965 में पाकिस्तान के खिलाफ वेलिंगटन में डेब्यू किया था। आपको बता दें कि बेवन कांगडॉन की कप्तानी में ही न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम पहली बार टेस्ट में जीत का स्वाद चखा था। किवी टीम ने मार्च 1974 में क्राईस्टचर्च के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज कर अपना पहला टेस्ट जीता था।



बेवन की कप्तानी में न्यूजीलैंड भले ही पहला टेस्ट जीतने में कामयाब रहा लेकिन इसके बाद कप्तानी में उनका रिकॉर्ड बिलकुल भी अच्छा नहीं रहा। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए कुल 24 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की, लेकिन वह सिर्फ दो ही मैच जीत सके।

बेवन कांगडॉन ने 13 साल के लंबे करियर में न्यूजीलैंड की ओर से 61 टेस्ट मैच खेले और 32.22 की औसत के साथ कुल 3448 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से कुल सात शतक और 19 अर्द्धशतक भी निकले।

टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 176 का रहा। बेवन ने अपना आखिरी टेस्ट साल 1978 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेला। टेस्ट क्रिकेट में बेवन के नाम पर 59 विकेट भी दर्ज हैं। बल्लेबाज के अलावा बेवन कांगडॉन मध्यम गति के गेंदबाज थे।

बेवन ने एकदिवसीय क्रिकेट में भी अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कुल 11 वनडे मैच खेले और 338 रन बनाये। इसमें एक शतक और दो अर्द्धशतक शामिल हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बेवन के बल्ले से 13101 रन निकले।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More