31 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

नगला खंगर क्षेत्र में हत्या

उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद: सपा में अल्प संख्यक एवं पिछड़ा वर्ग केउपाध्यक्ष श्री सुखराम सिंह यादव उम्र करीब 40 वर्ष पुत्र नजर सिंह नि0 नगला दोदे थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी का शव, लखनऊ-आगरा एक्प्रेस-वे पर ग्राम सुजनीपुर पुलिया के पास स्कार्पियो गाड़ी सं0 यूपी 84के/8889 में पड़ा मिला। मृतक के गर्दन पर रस्सी कसी थी। शव को पीएम हेतु भेजा गया।
इस संबंध में थाना नगला खंगर पर मृतक की पत्नी श्रीमती कुसुमा देवी की तहरीर पर मु0अ0सं0 219/17 धारा 302/201/404 भादवि बनाम 1-राजकिशोर, 2-जीतेन्द्र कुमार, 3-सुनील पुत्रगण रामविलास यादव व 4-रामविलास पुत्र रामेश्वर यादव तथा 5-श्रीमती गुड्डी पत्नी राजकिशोर यादव निवासीगण ग्राम नगला दोदे थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी का अभियोग पंजीकृत कराया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि राजकिशोर उपरोक्त, मृतक का सरकारी ठेकेदारी में हिस्सेदार था तथा लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व मृतक द्वारा राजकिशोर को अलग कर दिया गया था।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More