Online Latest News Hindi News , Bollywood News

धोनी ने किया खुलासा, इस वजह से 2007 में मिली थी कप्तानी

खेल समाचार

महेंद्र सिंह धोनी का शुमार भारतीय क्रिकेट के सबसे बेहतरीन कप्तानों में किया जाता है। अपनी कप्तानी में धोनी ने भारत को टी-20 विश्व कप, 2011 विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी ख़िताब पर कब्ज़ा जमाया। लेकिन जब धोनी को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया तो ये किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि बतौर कप्तान धोनी सफलता के वो मुकाम हासिल करेंगे जो उनसे पहले कोई भारतीय कप्तान नहीं कर पाया। 26 वर्षीय धोनी को जब साल 2007 में भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया तो ये बात कई लोगों के लिए चौकाने वाली थी। बहुत से क्रिकेट के जानकारों ने धोनी को कप्तान बनाए जाने की आलोचना की। ये आलोचना इस लिए भी थी क्योंकि टीम में वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद थे। ऐसे में क्रिकेट पंडितों का ये मानना था कि चयनकर्ता धोनी को अनुभवी खिलाड़ियों से तरजीह देकर एक बड़ी गलती कर रहे हैं। लेकिन आगे क्या होने वाला है इस बात का उन लोगों को बिल्कुल भी अंदाज़ा नहीं था। नहीं तो वो धोनी को कप्तान बनाए जाने की खिलाफत शायद कभी नहीं करते।

ख़ैर, ये तो दूसरों का नजरिया था। यहां हम बात करते हैं धोनी का क्या कहना है जब उन्हें भारतीय कप्तान बनाया गया। ‘द प्रिंट’ की रिपोर्ट के मुताबिक धोनी ने खुद ही इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें 2007 में टीम इंडिया की कप्तानी क्यों सौंपी गई थी। इस बाबत धोनी ने कहा “जब मुझे कप्तान नियुक्त किया गया, मैं उस चर्चा में शामिल नहीं था। मुझे लगता है कि खेल के प्रति मेरी समझ और मेरी इमानदारी की वजह से मुझे यह दायित्व सौंपा गया। मैं भले ही उस वक्त युवा खिलाड़ी था, लेकिन जब भी मुझसे खेल के बारे में पूछा जाता था मैं बेहिचक अपनी राय प्रकट करता था। खेल को समझना बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसके अलावा उस वक्त मेरे टीम के अन्य सदस्यों से संबंध भी बहुत अच्छे थे।”

धोनी ने ये भी बताया कि 2011 विश्व जीतना उनके क्रिकेट करियर का सबसे यादगार लम्हा था। उन्होंने कहा “मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में घरेलू दर्शकों के सामने विश्व कप जीतना अलग ही अनुभव था। मैच खत्म होने के चार-पांच ओवर पहले ही सब जान चुके थे हम मैच जीतने वाले हैं और दर्शकों ने वंदे मातरम तथा देशभक्ति के गीत गाने शुरू कर दिए थे। वैसा वातावरण उसके पहले कभी बना नहीं था।” आपको बता दें धोनी ने टीम इंडिया के लिए 199 वनडे, 60 टेस्ट और 72 टी-20 मुकाबलों में टीम इंडिया की कप्तानी की है। (sportswallah.com)

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More