31 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

दूरदर्शन उत्तराखंड अब सेटलाईट पर उपलब्ध

दूरदर्शन उत्तराखंड अब सेटलाईट पर उपलब्ध
उत्तराखंड

देहरादून: दूरदर्शन केन्द्र देहरादून से उत्तराखंड समाचार बुलेटिन 15 जुलाई से अब सेटेलाईट पर उपलब्ध हो गया है। उत्तर प्रदेश दूरदर्शन पर रोजाना रात 8 बजे से 8 बजकर 15 मिनट तक दूरदर्शन उत्तराखंड के सामाचारों को देख सकेंगे। दूरदर्शन केन्द्र देहरादून व आकाशवाणी के क्षेत्रीय समाचार प्रमुख संजीव सुंदरियाल ने कहा कि सेटेलाईट पर आने से देश और दुनिया के साथ ही दूर-दूराज के क्षेत्रों में रह रहे लोग राज्य के समाचारों को देख पाएंगे। यह समाचार टैरिस्टियल मोड पर पहले से ही साढे छह बजे से छह बजकर 45 मिनट तक पहले ही उपलब्ध है।

वहीं, दूरदर्शन केन्द्र देहरादून और आकाशवाणी के क्षेत्रीय समाचार प्रमुख संजीव सुंदरियाल ने कहा कि दूरदर्शन के साथ ही आकाशवाणी से भी शीघ्र ही सुबह के समय समाचारों का प्रसारण शुरू होने जा रहा है। अभी तक उत्तराखण्ड से जुड़े समाचार शाम साढ़े 6 बजे से 6 बजकर 40 मिनट तक लखनऊ से प्रसारित किये जाते हैं। इसके अलावा आप समाचारों को इसी समय आकाशवणी देहरादून के 100 दशमलव 5 एफ.एम पर भी सुन सकते हैं। दूरदर्शन की पहुँच भारत के लगभग हर हिस्से तक है।

यह विभिन्न आयोजनों जैसे गणतंत्र दिवस समारोह, स्वतंत्रता दिवस समारोह, राष्ट्रीय पुरस्कार प्रस्तुति समारोह, राष्ट्रपति और देश के प्रधानमंत्री के भाषण, संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण, महत्वपूर्ण संसदीय बहसों, रेलवे और सामान्य बजट प्रस्तुतियों, लोक सभा और राज्य सभा में प्रश्न काल, चुनाव परिणाम और विश्लेषण, शपथ ग्रहण समारोह, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं और भारत के लिए महत्वपूर्ण विदेशी गणमान्य व्यक्तियों की यात्राओं का डीडी नेशनल पर सीधा प्रसारण होता है।

यह विभिन्न शिक्षा से संबधित कार्यक्रमों जैसे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), शैक्षिक प्रौद्योगिकी के केन्द्रीय संस्थान (सीआईईटी) और शिक्षा प्रौद्योगिकी के राज्य संस्थान (एस आई इ टी) के साथ-साथ मनोरंजक कार्यक्रमों का भी प्रसारण करता है। राज्य की संस्कृृति और धार्मिक पर्यटन को भी नई पहचान मिलेगी।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More