28 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

दुधवा नेशनल पार्क, लखीमपुर खीरी

दुधवा नेशनल पार्क, लखीमपुर खीरी
पर्यटन

उत्तर प्रदेश के खीरी जनपद में स्थित यह संरक्षित क्षेत्र भारत और नेपाल की सीमाओं से लगे विशाल वन क्षेत्र में फैला है। यह उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा एवं समृद्ध जैव विविधता वाला क्षेत्र है। यह राष्ट्रीय उद्यान बाघों एंव बारहसिंगा के लिए विश्व प्रसिद्ध है। लखीमपुर खीरी जनपद में स्थित दुधवा नेशनल पार्क नेपाल की सीमा से लगे तराई-भाभर क्षेत्र में स्थित है। यह प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लगभग 230 किमी दूर है।

  • दुधवा देश के तराई वन्य क्षेत्रों में शामिल है, जहां विभिन्न वनस्पति और वन्य जीवों की प्रजातियां प्राकृतिक रूप से पाई जाती हैं। इस जंगल का उत्तरी किनारा नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगा हुआ है और इसके दक्षिण में सुहेली नदी बहती है।
  • यहां के वन्य क्षेत्र में घने हरे जंगल, लम्बी घास और अन्य पेड़ पाए जाते हैं और हिरनों की कई प्रजातियों के अलावा बाघ, तेंदुआ, बारहसिंघा, हाथी, सियार, लकड़बग्घा और एक सींग वाला गेंडा निवास करते हैं।
  • यह नेशनल पार्क हिरण, हाथी और पंछियों समेत बाघ, तेंदुए और विभिन्न-विभिन्न पक्षियों के लिए घर है।
  • शहरों की भागदौड़ से दूर तराई तलहटी में प्राकृतिक शांति के साथ कुछ समय बिताने के लिए यह उपयुक्त स्थान है। गहरे हरे जंगलों के बीच बहने वाली नदियां आपको जंगल का पूर्ण अनुभव देती है।

Related posts

10 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More