29 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

दिल्ली में धुंधभरी सुबह, 18 रेलगाड़ियां रद्द

देश-विदेश

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह सर्द और धुंधभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे दृश्यता 800 मीटर रही और आद्र्रता का स्तर 97 फीसदी दर्ज हुआ।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे के चलते 18 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं और 50 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं जबकि 8 के समय में फेरबदल किया गया है। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

वहीं, एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More