Online Latest News Hindi News , Bollywood News

दिल्ली फुटबॉल दिवस अब सुनील छेत्री का बर्थडे दिवस के रूप में मनाया जाएगा

खेल समाचार

भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए बेहद अच्छी खबर है। दिल्ली फुटबॉल संघ ने भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को बेहद ख़ास तोहफा दिया है। दरअसल, उनके जन्मदिन को अब दिल्ली फुटबॉल डे के रूप में मनाया जाएगा। शनिवार को हुई उनकी पहली एग्जीक्यूटिव मीटिंग में ये ऐतिहासिक फैसला लिया गया। इस बात की जानकारी खुद दिल्ली फुटबॉल संघ के प्रेसिडेंट शाजी प्रभाकरन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर दी। आपको बता दें, सुनील छेत्री अपना जन्मदिन 3 अगस्त को मनाते हैं।

शाजी प्रभाकरन ने अपने बयान में कहा, “हमलोग दिल्ली में फुटबॉल का माहौल बनाना चाहते हैं। साथ ही सुनील छेत्री का शुक्रिया अदा भी करना चाहते हैं। उन्होंने इस शहर में जिंदगी के कई साल गुजारे हैं। इससे बढ़िया तरीका उनका सम्मान करने के लिए कुछ और नहीं हो सकता। वह इस शहर से निकलने वाले बेस्ट फुटबॉलर हैं।

प्रभाकरन आगे कहते हैं, “इसके अलावा हम एक ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं, जहां फुटबॉल फैंस इस खेल से जुड़ पाएं। यहां जब भी किसी पार्क में बड़े स्क्रीन पर ला लीगा या प्रीमियर लीग का मैच देखा जाता है। तकरीबन दस से बीस हजार की संख्या में दर्शक पहुंच जाते हैं। लेकिन फैंस का यही जोश किसी स्थानीय क्लब के लिए नहीं देखा जाता है और यही हमलोग बदलना चाहते हैं।

आपको बता दें, 33 वर्षीय सुनील छेत्री ने अपनी शुरूआती करियर दिल्ली से ही शुरू किया था। अब तक उन्होंने देश के लिए लगभग 97 मैच खेले हैं। जिसमें 56 गोल उनके नाम है। साल 2005 में उन्होंने भारतीय टीम की ओर से खेलने का मौका मिला था।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More