32.7 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

डाॅ0 राममनोहर लोहिया की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए: राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव

डाॅ0 राममनोहर लोहिया की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए: राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी द्वारा 23 मार्च 2017 को महान समाजवादी विचारक डाॅ0 राममनोहर लोहिया की 107वीं जयंती पूरे प्रदेश में सादगी से मनाई गई। राजधानी लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग स्थित लोहिया ट्रस्ट और गोमती नगर में डाॅ0 लोहिया पार्क में पूर्व रक्षा मंत्री श्री मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने डाॅ0 राममनोहर लोहिया की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव का मानना है कि डाॅ0 लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। समाजवादियों को डाॅ0 लोहिया के विचारों को आत्मसात कर समाजवाद के रास्ते पर चलकर विषमता, गरीबी, अशिक्षा, और अन्याय के विरूद्ध काम करें। डाॅ0 लोहिया ने संस्कृति की जो अवधारणा दी है उसे अपनाकर हम एक स्वस्थ समाज और विश्व की कल्पना को साकार कर सकते हैं।
श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार ने लोहिया के दिखाये रास्ते पर चलने का कार्य किया। डाॅ0 लोहिया के समता और सम्पन्नता वाले समाजवादी माॅडल को समाजवादी पार्टी ने हमेशा मजबूत किया है। समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर गैर बराबरी खत्म करने का जो विचार लोहिया ने दिया, उनका पालन करना वर्तमान में बेहद जरूरी है।
इसके अतिरिक्त चैक, लखनऊ स्थित डाॅ0 राममनोहर लोहिया पार्क में वरिष्ठ नेता श्री भगवती सिंह तथा लोहिया अस्पताल, गोमती नगर में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री अहमद हसन ने डाॅ0 लोहिया की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। डाॅ0 लोहिया को पूर्व मंत्री सर्वश्री राजेंद्र चौधरी, बलवंत सिंह रामूवालिया अरविंद सिंह गोप, राधेश्याम सिंह, एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, प्रदेश सचिव श्री एसआरएस यादव तथा श्री अरविंद सिंह ने श्री पुष्पांजलि भेंट कर नमन किया।
श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि आज शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू की शहादत का भी दिन है। इन क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया। क्रांतिकारियों ने समाजवाद को स्वप्न को मूर्त रूप देने के लिए हिन्दुस्तान रिपब्लिकन सोशलिस्ट एसोसिएशन की स्थापना की थी इसमें समाजवाद को अंतिम लक्ष्य के रूप में अपनाने का प्रस्ताव था। लोहिया जी भगत सिंह की शहादत के दिन पर अपना जन्म दिन नहीं मनाते थे। शहीदों के अरमान समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने से ही पूरे किए जा सकते हैं। आज की राजनीति में भी एक मात्र विकल्प समाजवाद है। हम शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
डाॅ0 लोहिया के जयंती कार्यक्रम में सर्वश्री आनंद भदौरिया, राम सुन्दर निषाद, बासुदेव यादव, नितिन अग्रवाल, विजय यादव, राम सागर यादव, राजेश यादव, फाकिर सिद्दीकी, उदयवीर सिंह, अमित त्रिपाठी, सुशील दीक्षित, डाॅ0 फिदा हुसैन अंसारी, टी.एस. मेहता, रामबृक्ष यादव, मो0 हनीफ, गीता सिंह, सपना अग्रहरि, गीता पाण्डेय, जगन्नाथ यादव, राम शंकर यादव, ताराचंद, मो0 एबाद, प्रदीप तिवारी, दिग्विजय सिंह देव, बृजेष यादव, मो0 अरशद, राम कृपाल सिंह, विद्या राजभर, अनिता सिन्हा (झारखंड) रूखसाना, वंदना चतुर्वेदी, शाहीन फातिमा, सुरेश चैहान, खरकुल्लाह खान, सुरेन्द्र त्यागी, गजेंद्र मलिक, प्रेम चंद गुप्ता, गयास किदवई, मनोज यादव, धर्मेन्द्र यादव, के. के. श्रीवास्तव डाॅ0 के.के. यादव, कमलेश यादव, सुशीला राजभर, धनंजय शर्मा, संजीव मिश्रा, प्रियंका सिंह, मुन्नी पाल, चन्द्रमणि यादव आदि सैकड़ों भी शामिल रहे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More