जिला स्तरीय स्थाई पत्रकार समिति की बैठक सम्पन्न

इटावा। जिला स्तरीय स्थाई पत्रकार समिति बैठकजिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया एवं उन्होंने कहा कि पत्रकार एक अच्छे नागरिक हैं और इनके द्वारा बहुत ही अच्छा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिसपर उन्होंने सभी पत्रकार बंधुओं से अपील की कि सोशल मीडिया पर सूचना सत्य एवं विश्वसनीय होनी चाहिए, भड़काऊ खबर को कन्फर्म करके ही सोशल मीडिया पर अपलोड किया जाए। बैठक में पत्रकारों द्वारा अवगत कराया गया की कलेक्ट्रेट में पत्रकार बंधुओं के बैठने की व्यवस्था की जाए एवं पत्रकार और पुलिस का सामंजस्य होना चाहिए जिसपर जिलाधिकारी महोदय ने जिला सूचना अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि निदेशक महोदय को पत्र भेजकर सूचना विभाग का कार्यालय अलग कराया जाए। बैठक में सभी पत्रकार बंधुओं द्वारा अवगत कराया गया कि नुमाइश में कैंप बनाया जाए जिससे उनके बैठने की समुचित व्यवस्था हो सके। पत्रकारों की मांग पर जिलाधिकारी महोदय ने जिला सूचना अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा जाए जिससे उनको चिकित्सा सुविधा दी जाए।  साथ ही जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सभी कार्यालयों में मान्यताप्राप्त पत्रकारों की सूची उपलब्ध कराई जाए।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपील की कि पुलिस एवं राजस्व के कर्मचारी अच्छा कार्य करते हैं उनका उत्साहवर्धन एवं हौंसला बढ़ाया जाए। पत्रकार सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की कि जिला प्रशासन और प्रेस के मध्य अच्छा सामंजस्य है। उपस्थित पत्रकार सदस्यों ने जिलाधिकारी से जनपद के विकास व अन्य विषयों पर चर्चा की। जिलाधिकारी ने पत्रकारों को यथोचित सहयोग का आश्वाशन देते हुए उनसे शासकीय योजनाओं एवं जनहित के क्रियाकलापों के प्रचार-प्रसार में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। बैठक के अंत में जिला सूचना अधिकारी द्वारा सम्मानित सभी पत्रकार बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी न्यायिक सहित समस्त मान्यता प्राप्त पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button