24 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

जानिए आखिर क्यों नहीं की अक्षय कुमार ने रोहित शेट्टी की फिल्म

मनोरंजन

मुंबई: आज के समय में कोई भी अभिनेता चाहेगा कि वो एक प्रसिद्ध निर्देशक के साथ काम करे। रोहित शेट्टी की फिल्म मेकिंग स्टाइल बहुत ही अलग और अच्छी है इसलिए हर अभिनेता उनके साथ काम करना पसंद करता है। लेकिन क्या आप जानते है कि अभी हाल ही में एक अभिनेता ने रोहित शेट्टी के साथ काम करने से इंकार कर दिया। तो चलिए आपको बताते है वो अभिनेता कौन है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि वो अभिनेता कोई और नहीं बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार है। जी हां, अक्षय कुमार ने रोहित शेट्टी के साथ काम करने से इंकार कर दिया। अक्षय कुमार ने अपने जीवन में बहुत सी हिट फिल्मों में काम किया है।

डायरेक्टरप्रियदर्शन और अक्षय की जोड़ी ने बहुत सी फिल्मों को साथ में किया है। डायरेक्टर प्रियदर्शन कॉमेडी फिल्मों को बनाने के लिए जाने जाते है, वही रोहित शेट्टी भी कॉमेडी फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं।

इस बार रोहित शेट्टी ने प्रियदर्शन को साथ में फिल्म बनाने के लिए राजी किया और वो मान गए। रोहित फिल्म के प्रोड्यूसर बन गए और उन्होंने अक्षय कुमार को फिल्म के लिए राजी कर लिया। फिल्म की हीरोइन के रूप में कैटरीना कैफ को चुन लिया गया।

लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे कि फिल्म आगे ही नहीं बढ़ पाई। डायेक्टर प्रियदर्शन यह फिल्म समय पर शुरू नहीं कर पाए और अक्षय कुमार ने दूसरी फिल्में साइन कर ली।

खबरों की माने तो फिल्म बंद हो गई है। अक्षय कुमार इस फिल्म से अलग हो गए और रोहित ने फिल्म बंद कर दी। प्रियदर्शन की निजी जिंदगी में कुछ परेशानियां चल रही थी और इसी वजह से उन्होंने हिंदी फिल्मों से ब्रेक ले लिया।

Herald sport

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More