33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय प्रायोजित योजनाओ (Centrally Sponsored Schemes) का 25% मात्राकरण Flexifund के रूप में करने का निर्णय लिया गया है: राधा मोहन सिंह

कृषि संबंधितदेश-विदेश

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री, श्री राधा मोहन सिंह ने आज राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के सभी मुख्यमंत्रियों को मौसम से संबंधित आकस्मिकता को प्रबंधित करने की तैयारियों की समीक्षा के लिए पत्र लिखकर आग्रह किया है, ताकि अगर मौसम का कोई भी संभव अग्रिम प्रतिकूल प्रभाव किसानों पर हो तो असर को कम किया जा सके। श्री सिंह ने पत्र में लिखा है कि मौसम विभाग द्वारा खरीफ 2017 के दौरान मानसून से सम्बंधित प्रथम चरण का पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है।  मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार इस वर्ष दक्षिण  पश्चिम मानसून अवधि में वर्षाताप दीर्धकालीन औसत की तुलना में 96% (±5%) रहने की संभावना है।  मौसम विभाग द्वारा वर्षा की मात्रा तथा फैलाव के विषय में अधिक विस्तृत जानकारी जून माह में उपलब्ध कराई जायेगी I

श्री सिंह ने लिखा है कि वर्ष 2016-17 कृषि के दृटिकोण से संतोषप्रद रहा है।  राज्य सरकारों के सहयोग से अच्छी वर्षा का लाभ लेकर देश के किसानो ने खाद्दान, दलहन, तिलहन, आदि फसलों में उत्पादन के नए एवं अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित किये है।  इसके बावजूद तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पुदुचेरी तथा राजस्थान जैसे  राज्यों / केंद्रशासित क्षेत्रो में मानसून के दौरान अल्पवर्षा के कारण सूखे की स्थिति उत्प्पन हुई।  अतः यह आवशयक होगा कि समय से पहले वह सारे उपाए कर लिए जाए जो मानसून की विफलता से बनने वाली स्थिति को संभालने के लिए जरूरी हो।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More