32.7 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

कुंबले के बाद अब द्रविड़ और जहीर का अपमान हो रहा है: रामचंद्र गुहा

कुंबले के बाद अब द्रविड़ और जहीर का अपमान हो रहा है: रामचंद्र गुहा
खेल समाचार

कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स (सीओए) के पूर्व सदस्य रामचंद्र गुहा भारतीय क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ियों के साथ हो रहे व्यवहार से नाखुश हैं। ये नाखुशी उन्होंने ताबड़तोड़ ट्वीट कर जाहिर की है। गुहा ने ट्वीट में लिखा कि अनिल कुंबले के बाद राहुल द्रविड़ और जहीर खान के साथ जिस तरह का व्यवहार हो रहा है, वो गलत है।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई के संचालन के लिए सीओए का गठन किया था। इस समिति में शुरुआत से ही इतिहासकार रामचंद्र गुहा शामिल थे। लेकिन पिछले महीने गुहा ने समिति से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से ही ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि गुहा प्रक्रियाओं से संतुष्ट नहीं थे। अब उनके ट्वीट्स से चर्चाओं का बाजार और भी गर्म हो गया है।

अनिल कुंबले ने भारतीय टीम के कोच पद से इस्तीफा देने के बाद कप्तान विराट कोहली को अप्रत्यक्ष तौर पर इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। अब रवि शास्त्री को भारतीय कोच चुन लिया गया है, लेकिन पुराने विवाद अभी भी खत्म नहीं हो रहे। चर्चा ये भी है कि विराट की पसंद को ध्यान में रखते हुए ही शास्त्री को कोच चुना गया। इस बीच राहुल द्रविड़ और जहीर खान को भी बतौर स्पेशलिस्ट सहायक कोच टीम के साथ जोड़ा गया, लेकिन उनके अधिकार सीमित रखे गए। इससे भी विवादों का बाजार गर्म हुआ। इन्हीं सब बातों पर गुहा ने नाराजगी जाहिर की है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More