कानपुर साबरमती ट्रेन पटरी से उतरी


कानपुर भीमसेन खंड में गोविंदपुरी स्टेशन के निकट समय रात्रि 2:30 बजे वाराणसी से अहमदाबाद जा रही गाड़ी संख्या 19168 साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतर गयी। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है सभी यात्री सुरक्षित है। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
वरिष्ठ अधिकारी दुर्घटना स्थल तथा नियंत्रण कार्यालय में मौजूद है। हादसे के चलते रेलवे द्वारा कुछ गाड़ियों का रद्दीकरण एवं कुछ का मार्ग परिवर्तन किया गया है। वही यात्रियों को गंतव्य स्थान तक पहुँचाने की व्यवस्था की गयी है। ध्वस्त हुए रेल व्यवस्था को सुचारु सञ्चालन के लिए युद्ध स्तर पर कार्य जारी है।

Related Articles

Back to top button