33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

कांग्रेस को मजबूत करने को सदस्यता अभियान

उत्तराखंड

देहरादून: उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक किशोर उपाध्याय की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में सम्पन्न हुई बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने शिरक्त की, आज की महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी ने सदस्यता अभियान के सम्बन्ध में विस्तार में चर्चा हुई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बैठक के उदेदश्य पर प्रकाश डाला तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से सदस्यता संगठनात्मक चुनाव के सम्बन्ध में प्राप्त निर्देशों से बैठक को अवगत कराते हुए कहा कि अभी तक पूरे प्रदेश में हमने जिला कांग्रेस कमेटी के माध्यम से पार्टी के 6 लाख से अधिक सदस्यों को बनाने का काम किया है। अधिक्तर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी ने बूथ कमेटियों का गठन कर मतदान केन्द्र स्तर पर सदस्यों को बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान अन्तिम चरण में है इसलिय प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने और अधिक सदस्यता अभियान बूथ स्तर तक चलाने के लिए पूरे प्रदेश में 1 मई से 15 मई तक सघन सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जिसमें आप सब की भागीदारी की महत्वपूर्ण आवश्यकता हे। उपाध्याय ने कहा कि मेरे द्वारा लगभग प्रदेश के 75 प्रतिशत क्षेत्र का दौरा पूरा किया जा चुका है, इसी सप्ताह में अन्य बचे हुए जनपदों का दौरा कर रहा हूं। प्रदेश में आज कांग्रेस कार्यकर्तओं का मनोबल को बनाये रखना हमारे सामने सबसे बडी चुनौती है, पार्टी की अप्रत्याशित हार ने कार्यकर्ताओं को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं से आपसी मनमुटाव भुलाकर एकजुटता से सदस्यता अभियान सफल बनाने का अनुरोध किया।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सभी कांग्रेसजनों से पार्टी सदस्यता अभियान में जुट जाने का आ”वान करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का लम्बा इतिहास है और उसके कार्यकर्ता गांव-गांव, शहर-शहर तक हैं। हम सबकी जिम्मेदारी है कि अपने ग्रास रूट के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभी वर्गों को पार्टी के साथ जोड़ना है।

बैठक का संचालन करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने सदस्यता अभियान के सम्बन्ध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से प्राप्त निर्देशों से अवगत कराते हुए संगठनात्मक चुनाव से सम्बन्धित बैठक में उपस्थित सदस्यो को जानकारी दी तथा संगठनात्मक चुनाव से सम्बन्धित कार्यक्रम से अवगत कराया।

बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि सदस्यता अभियान जोर सोर से चलाने का अवार् िंकरते हुए कहा कि हमें हाईकमान के निर्देश पर अधिक से अधिक सदस्यता अभियान ग्राम स्तर पर करना चाहिए। कांग्रेस विधानमण्डल दल के उप नेता करण महरा ने कहा कि हम सब की जिम्मेदारी बनती है हम सबको एकजुटता के साथ समयब( तरीके से सदस्यता अभियान को जोर-सोर से चलाना चाहिए और हमें इसका प्रचार-प्रसार भी बूथ स्तर तक भी करना चाहिए। बैठक को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस विधानमण्डल दल के नेता इन्दिरा हृदयेश ने कहा कि हम सदन में सरकार के खिलाफ जनहित के आवश्यक मुद्दे उठाते हुए सरकार को सदन से लेकर सड़क तक घेरने का काम करेंगे। उन्होने कहा कि ग्राम तथा बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान को मजबूती से चलाना चाहिए आने वाला समय कांग्रेस के चुनौती भरा समय है। बैठक को डाॅ0 अनुसूईया प्रसाद मैखुरी, मंत्री प्रसाद नैथानी, विरेन्द्र सिंह रावत, हीरा हीरा बिष्ट, दिनेश अग्रवाल, जनरल टीपीएस रावत, काजी निजामुददीन, एसपी सिंह इन्जिनियर, सूर्यकान्त धस्माना, विरेन्द्र रावत सहित अन्य लोगो ने सम्बोधित किया। बैठक में पफुरकान अहमद, हरीश धामी, भीमलाल आर्य, शैलेन्द्र रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक, मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, महामंत्री राजपाल बिष्ट, राजेन्द्र भण्डारी, याकूब सिद्दिकि, प्रमोद कुमार सिंह, राजेन्द्र पाल सिंह,डाॅ0 आनन्द सुमन सिह, आईटी के अमरजीत सिंह, सुनीता टम्टा बाजवा, उमेश जोशी, राजपाल हिमान्शु बिजलवाण, संजय डोभाल, जयेन्द्र रमेाल, प्रदीप तिवारी, पंकज रतूडी, सूरत सिंह नेगी, संजय भटट, प्रदीप भटट सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More