27 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

उत्तराखण्ड सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गंगा आरती की और चलाया स्वछता अभियान

उत्तराखण्ड सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गंगा आरती की और चलाया स्वछता अभियान
उत्तराखंड

देहरादून: उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार ने सोमवार को स्वच्छता अभियान चलाया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनकी कैबिनेट के सभी सहयोगियों ने अलग-अलग स्थानों पर झाड़ू लगाकर सफाई की। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी पर पूजन किया। मां गंगा के पूजन के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरकी पैड़ी में सफाई की। मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट सहयोगी मदन कौशिक के साथ हरिद्वार में इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

त्रिवेंद्र सरकार ने पहली कैबिनेट में यह फैसला किया था कि 20 मार्च को एक घंटे का स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा था कि प्रदेश में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। इसी क्रम में हरक सिंह रावत की अगुवाई में ऋषिकेश में सफाई अभियान चलाया गया। वहीं नई सरकार के मंत्री प्रकाश पंत ने डोईवाला में अभियान के तहत नालियों की सफाई की।

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की अगुवाई में भाजपाइयों ने रुड़की के आदर्शनगर में सफाई अभियान चलाया। वहीं विकासनगर पालिका क्षेत्र में राज्यमंत्री रेखा आर्य के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। बाबूगढ़ चुंगी से यह अभियान शुरू हुआ। जिसमें विकासनगर से भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी हिस्सा लिया। राज्यमंत्री रेखा आर्य ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। अभियान में विकासनगर के साथ ही सहसपुर विधानसभा के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पहुंचे।

इसी क्रम में सोमवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सतपुली, प्रकाश पंत डोईवाला, डा. हरक सिंह रावत स्वर्गाश्रम, यशपाल आर्य रुड़की, अरविंद पांडे कोटद्वार और सुबोध उनियाल ऋषिकेश में स्वच्छता अभियान चलाया।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More