उत्तराखंड- सगाई से लौट रहे व्यापारी की कार को लोडर वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, 4 गंभीर घायल

  हरिद्वार ( उत्तराखंड पोस्ट) हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।  एक तेज रफ्तार लोडर वाहन ने कार को को टक्कर मार दी। हादसे में  60 वर्षीय व्यापारी की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सहित चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

 

जानकारी के मुताबित ज्वालापुर के चौहानान मोहल्ला निवासी टेंट हाउस कारोबारी बिजेंद्र चौहान अपने परिवार के साथ फेरूपुर स्थित निर्भया फार्म हाउस में एक सगाई समारोह में शामिल होकर वापस ज्वालापुर लौट रहे थे।  कनखल थाना क्षेत्र में मिस्सरपुर स्थित मैंगो फॉर्म हाउस के पास एक अनियंत्रित पिक अप वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी.

टक्कर लगते ही कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. कार सवार बिजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत उन्हें नजदीक के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में बिजेंद्र की पत्नी कमलेश के अलावा आभा, सतीश और निकुंज (10) घायल हैं और उनका उपचार चल रहा है।

वहीं हादसे के तुरंत बाद ही पिक अप वाहन सवार मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. हादसा होते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई  वाहनों को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। 

Related Articles

Back to top button