उत्तराखंड- युवक ने उठाया खौफनाक कदम, BJP नेता को ठहराया जिम्मेदार

 

पौड़ी ( उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड के पौड़ी जिले के तलसारी गांव में एक युवक ने अपने वाहन में आत्महत्या कर ली। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार जितेंद्र सिंह (32) पुत्र सतीश चंद्र ने अपनी गाड़ी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जितेंद्र ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जो अब वायरल हो रहा है. इसमें उसने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया हैं

वो हिमांशु चमोली नाम के युवक पर 35 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाता दिख रहा है. यह रुपए जमीन के लेनदेन से जुड़े बताए जा रहे हैं।  इसकी वजह वो लगातार मानसिक तनाव और प्रताड़ना झेल रहा था। वीडियो में जितेंद्र भावुक होते हुए कहता दिख रहा है कि अब मैं बहुत परेशान हो चुका हूं, मेरी मौत का जिम्मेदार सिर्फ हिमांशु चमोली है।

सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक ने वीडियो में जिसका नाम लिया था, पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया है. एसएसपी ने बताया कि आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है । अन्य वित्तीय लेन-देन की भी जांच हो रही है।  बताया जा रहा है कि जितेंद्र चार-भाई बहन हैं. वो उनमें सबसे बड़ा था, जो अपनी पत्नी और परिवार के साथ देहरादून में रहता था.। 

Related Articles

Back to top button