उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 का कार्यक्रम घोषित, 21 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं–12वीं की परीक्षाएं

 

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती के अनुसार, इस वर्ष हाईस्कूल के 1,12,679 और इंटरमीडिएट के 1,03,442 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षाएं राज्य के विभिन्न जिलों में बनाए गए 1,261 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।

1261 परीक्षा केंद्र, 156 संवेदनशील

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि परीक्षा संचालन के लिए

  • 50 एकल केंद्र

  • 1,211 मिश्रित केंद्र
    बनाए गए हैं।
    इनमें 24 नए केंद्र शामिल किए गए हैं। साथ ही 156 केंद्र संवेदनशील और 6 केंद्र अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं।

कितने प्रश्न पत्रों की होगी परीक्षा

लिखित उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा केंद्रों से उप संकलन केंद्रों पर जमा कराई जाएंगी।

संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थी

परीक्षा कार्यक्रम की प्रमुख तिथियां

  • 21 फरवरी : इंटरमीडिएट ड्राइंग एवं पेंटिंग

  • 23 फरवरी : इंटरमीडिएट हिंदुस्तानी संगीत एवं टंकण

  • 24 फरवरी : हाईस्कूल हिंदी, इंटरमीडिएट हिंदुस्तानी संगीत

  • 25 फरवरी : इंटरमीडिएट जीव विज्ञान एवं कृषि शस्य विज्ञान

अंतिम दिन की परीक्षाएं (20 मार्च 2026)

  • हाईस्कूल : हिंदुस्तानी संगीत व व्यवसायिक ट्रेड

  • इंटरमीडिएट : संस्कृत, उर्दू और पंजाबी

Related Articles

Back to top button