इटावा के ग्राम दांदरपुर में की गई पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था

-राजू दुबे

इटावा। गुरुवार रात डीएम और एसएसपी इटावा के निरीक्षण के बाद सुबह दो ट्रक पीएसी बल दांदरपुर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए भेज दी l दांदरपुर को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है l इस समय दांदरपुर किसी अभेद किले से कम नहीं है l पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को 8 विन्दुओं में बांटकर एक अभेद सुरक्षा कवच तैयार कर दिया है जिसमें कोई परिंदा भी पर मारने से पहले गिरफ्त में आ जायेगा l सुरक्षा व्यवस्था मिलने के बाद ग्रामीणों में संतोष नजर आ रहा है l सुरक्षा व्यवस्था में क्षेत्र के 25 लेखपाल क्रमानुसार निगाह जमाये हुये हैं l उनकी मॉनिटरिंग स्वयं भर्थना एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव कर रहे हैं l भागवत कथा में परीक्षित बने जयप्रकाश तिवारी से बात की तो उन्होंने बताया कि गांव में पीएसी बल की तैनाती के बाद गांव में शांति का माहौल बना है l लोग घरों से बाहर काम के निकलने लगे हैं l

परशुराम सेना के जिला उपाध्यक्ष रवि पंडित के साथ कपिल तिवारी, प्रशांत त्रिपाठी, अनुज पंडित, उदय तिवारी, शिवांग दीक्षित, प्रियांशु तिवारी, मुन्ना तिवारी,सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने ग्राम दांदरपुर पहुँचकर ब्राह्मणों के साथ हो रहे अत्याचार का विरोध किया और कहा कि यदि किसी ब्राह्मण को क्षति पहुँचाने का प्रयास किया तो हम चुप नहीं बैठेंगे l

समाजवादी पार्टी के पूर्व सचिव एवं सक्रिय सदस्य मोहन चन्द्र बाजपेई उर्फ बंटू बाजपेई ने ग्राम दांदरपुर पहुंचकर ब्राह्मण समाज से संपर्क कर उनसे हालातों की जानकारी लीl उन्होंने सपा की सक्रिय सदस्यता से स्तीफा देने की घोषणा की l उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की दोहरी राजनीति से आहत होकर स्तीफा देने का निर्णय लिया

Related Articles

Back to top button