इटावा कथा वाचक वायरल वीडियो मामले ने तूल पकड़ा

 

-राजू दुबे

दांदरपुर, इटावा। गुरुवार को यादव संगठन एवं अहीर रेजिमेंट के नेता गगन यादव के आवाहन पर यादव महासभा के कार्यकर्त्ताओं के थाना क्षेत्र बकेवर के दांदरपुर में पहुंचने की सूचना पर पुलिस ने गांव के चारों और घेराबंदी कर दी l दोपहर बाद लगभग 500 लोग अहीर रेजीमेन्ट का बैनर हाथों में लेकर लुधियानी मार्ग से दांदरपुर की और बढ़ने लगे l

वहीं इसके पूर्व यादव महासभा के लोगों जिसमें मुख्य रूप से युवा वर्ग के लोग अधिक थे बकेवर चौराहे पर एकत्रित होकर थाने का घेराव किया जय यादव ,जय माधव के नारे लगाए पुलिस अधिकारियों ने समझा बुझाकर हटाया तो गुस्साए युवक हाइवे पर आ गए व जाम लगा दिया पुलिस अधिकारियों ने खदेड़कर उन्हें हटाया ।

वहीं हाइवे के बाद हजारों की संख्या में यादव महासभा लोग लुधियानी मार्ग होकर दादरपुर गांव की ओर कूच किया ,पुलिस ने भीड़ को रोकने का प्रयास किया लेकिन भीड़ ने पुलिस पर ईंट पत्थर चलाने शरू कर दिये भीड़ ने उग्र रूप रख पुलिस पर जबरदस्त हमला कर दिया l पुलिस को उल्टे पाँव अपनी जान बचाकर भगना पड़ा l हमलावरों ने महेवा चौकी पुलिस की जीप के साथ तोड़ फोड़ की l पुलिस को अपनी जान बचाने के लिए दौड़ लगानी पड़ी l पीछे से पहुंचे पुलिस बल के साथ सीओ भर्थना अतुल प्रधान ने भीड़ को खदेड़ा तब जाके भीड़ पर काबू पाया l मौके पर एसपी ग्रामीण श्रीश चंद ने कई थानों की फोर्स के साथ पहुँचकर हालात को काबूकर उपद्रवियों की धरपकड़ शुरू की l पुलिस ने लगभग एक दर्जन से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार किया l मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने बताया कि कुछ उपद्रवियों द्वारा अशांति फैलाने का प्रयास किया गया था जिसे पुलिस प्रशासन ने असफल कर दिया l कुछ लोगों की गिरफ्तारी की गई है जाँच कर विधिक कार्यवाही की जायेगी l

यादव महासभा के लोग बैनर लिए हाथों में उपद्रवियों ने ब्राह्मण समाज को दी गालियां भी दी

अहीर रेजीमेंट का बैनर हाथों में लिए युवकों ब्राह्मणों को गालियां दीं और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाये l

गांव में बना है दहशत का माहौल l

यादव समाज के ऐलान के बाद ग्राम दांदरपुर में दहशत का माहौल बना हुआ है l उपद्रवियों के गांव तक पहुँचने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है l ग्रामीणों को अपने परिवार की सुरक्षा का भय सता रहा है l गांव में पहुंचे पुलिस प्रशासन से ग्रामीणों ने सुरक्षा की मांग की है l

भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दादरपुर पहुंचे

_ _

घटना के बाद भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवमहेश दुबे दांदरपुर गांव पहुंचे और ग्रामीणों से मिलकर उनकी बात सुनी और भरोसा दिलाया कि उन्हें उपद्रवियों से कतई डरने की जरुरत नहीं है l सरकार सच के साथ है जाँच हो रही है निर्दोष पर कार्यवाही नहीं होगी और दोषी को बख्सा नहीं जायेगा l साथ ही कहा यह पूरा घटनक्रम एक साजिश का हिस्सा है l जाति के नाम पर हिन्दू समाज को बांटा जा रहा है l वह दोनों कथावाचक अपराधी थे दोनों के पास दो दो आधारकार्ड थे और वह एक साजिश के तहत नाम बदलकर कथा करने आये थे l गांव के लोगों की सुरक्षा करना प्रशासन की अहम जिम्मेदारी है।

Related Articles

Back to top button