35 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

इंडिया टीवी पर मदरसा कांड की गवाह, काज़ी पर लड़की ने लगाए संगीन आरोप

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: पूरे देश में लखनऊ मदरसा कांड की चर्चा है जिसमें एक काज़ी पर लड़कियों के यौन शोषण का आरोप है। लखनऊ के उस मदरसे से पुलिस ने आधी रात को रेड मारी और 52 लड़कियों को रिहा करा लिया। उन्हीं में से एक लड़की ने इंडिया टीवी संवाददता को जो बातें बताई वो बेहद चौंकानेवाले हैं। लड़की ने मदरसे और काज़ी को लेकर जो-जो खुलासे किए वो सन्न करने वाले हैं। मदरसे में रही उस लड़की ने काज़ी का पूरा काला चिट्ठा खोलकर रख दिया है। लखनऊ मदरसा कांड़ की जो गवाह सामने आई है..उसका दाखिला 6 महीने पहले ही वहां हुआ था..उस लड़की ने बताया कि मदरसे में कई लड़कियों के साथ काज़ी मारपीट करता था।

लड़की ने बताया कि वह मदरसे में 6 महीने से पढ़ रही है घरवालों ने उसे दाखिला दिलवाया था। लड़की ने बताया कि काजी लड़कियों पर जुल्म करता है। मदरसे में रहने वाली लड़की ने ये भी बताया कि जब पुलिस ने वहां छापा मारा तो क्या हालात थे। और कैसे पुलिस सभी को वहां से बाहर लेकर आई थी। चश्मदीद लड़की ने ये बताया कि कई लड़कियां चाहतीं थीं..मदरसे का सच सामने आए।

जिस चिट्ठी से मदरसे का ये घिनौना सच सामने आया उस लेटर को लेकर भी लड़की ने बड़ा खुलासा किया। उसने बताया कि वो लेटर मदरसे में रहने वाली कुछ पुरानी लड़कियों ने लिखा था और खिड़की से सड़क पर फेंका था। काज़ी तैयब जिया और मदरसे का बारे में खुलासा करने वाली इस लड़की ने बताया कि उसे कुछ पुरानी लड़कियां बताया करती थीं..कि काज़ी तैयब जिया किस तरह की हरकतें करते हैं।

khabarindiatv

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More