25 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

आईपीएल 2018: नीलामी के बाज़ार में 1122 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, पहली बार दिखेगा ये दिग्गज़ खिलाड़ी

खेल समाचार

टी20 क्रिकेट की सबसे मशहूर लीग इंडियन प्रीमियर लीग हर सीजन भारत ही नहीं बल्कि विदेश के भी कई खिलाड़ियों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहा है। आईपीएल के नए सीजन के लिए पूरी दुनिया से 1122 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया है जो आईपीएल के अबतक इतिहास में की सबसे बड़ी संख्या है।

आईपीएल के 11वें सीजन के लिए नीलामी की प्रकिया 27-28 जनवरी को बेंगलुरु में शुरु होगी जिससे पहले सभी रजिस्टर खिलाड़ियों की सूची 8 फ्रेंचाइजियों को भेज दी गई हैं। लिस्ट में 281 कैप्ड, 838 अनकैप्ड और भारत  से 778 और एसोशिएट देश के 3 खिलाड़ियों का नाम शामिल हैं।

कोलकाता नाइटराइडर्स को 2 बार खिताब दिलवाने वाले कप्तान गौतम गंभीर, स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह, अनुभवी हरभजन सिंह और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के नामों पर बड़ी बोली लगने का आसार हैं । इसके अलावा वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज़ क्रिस गेल, बेन स्टोक्स, क्रिस लिन, मिशेल स्टार्क, ड्वेन ब्रावो और श्रीलंका के लसिथ मलिंगा भी नीलामी में एक बार फिर से उतरेंगे। अजिंक्य रहाणे, लोकेश राहुल, मुरली विजय और कुलदीप यादव के अलावा ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल, ऑलराउंडर शेन वॉटसन और मिशेल जॉनसन सूची में शामिल हैं।

कैरेबियन प्रीमियर लीग के स्टार खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो, कार्लोस ब्रैथवेट, इविन लुईस और जेसन होल्डर को भी अच्छे दाम पर खरीदे जाने की उम्मीद होगी क्योंकि हाल ही अपने घर में खेले गए टी20 टूर्नामेंट में इनका प्रदर्शन शानदार रहा था।

वहीं न्यूजीलैंड से केन विलियमसन, कॉलिन मुनरो और टॉम लैथम भी नीलामी का हिस्सा बनेंगे। केन विलियमसन ने अपना पिछला सीजन सनराइजर्स हैदराबाद से खेला था, जिसके बाद उन्हें इस साल रिटेन नहीं किया गया।

सबसे हैरान करने वाला नाम इंग्लैंड के टेस्ट टीम के कप्तान जो रुट का है। जिन्होंने इस लीग में हिस्सा लेने के लिए पहली बार अपनी दावेदारी पेश की है। ऐसे में इस धाकड़ खिलाड़ी पर नीलामी के दौरान नोटों की बारिश हो सकती है।

भारतीय युवा खिलाड़ियों पर होंगी सबकी नज़रें

हाल ही में अपनी बल्ले की धाक जमाने वाले युवा खिलाड़ी और भारतीय अंडर19 टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ को भारत का दूसरा सचिन तेंदुलकर कहा जाता है। पृथ्वी पर सभी फ्रेंचाइजियों की नज़रें टिकी होंगी, जो नीलामी के दौरान काफी महंगे बिक सकते हैं। वहीं बड़ौदा रणजी टीम के कप्तान दीपक हुड्डा, बासिल थम्पी और मुंबई इंडियन के स्टार खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या अनकैप्ड खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं।

            देश        कुल खिलाड़ी
     अफगानिस्तान           13
     ऑस्ट्रेलिया           58
     बांग्लादेश           08
     इंग्लैंड           26
     आयरलैंड           02
     न्यूजीलैंड           30
     स्कॉटलैंड           01
     साउथ अफ्रीका           57
     श्रीलंका           39
     यूएसए           02
     वेस्टइंडीज           39
     जिम्बाब्वे           07

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More