23 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

अब खलनायकी का जौहर दिखायेगें: अनुराग कश्यप

मनोरंजन

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार अनुराग कश्यप सिल्वर स्क्रीन पर अपनी खलनायकी का जौहर दिखाने जा रहे हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक ए आर मुर्गदास दबंग स्टार सोनाक्षी सिन्हा को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह एक महिला प्रधान फिल्म होगी जिसमें सोनाक्षी सिन्हा एक्शन करती नजर आएंगी।

चर्चा है कि सोनाक्षी की इस फिल्म में अनुराग भोजपुरी विलेन बनेंगे। न सिर्फ यह विलेन मूंछों को ताव देता दिखेगा बल्कि अगर कश्यप राजी हो गए तो इस किरदार के लिए वो अपना सर भी मुंडवाएंगे। फिल्म की शूटिंग मार्च के महीने में मुंबई में शुरू होगी।

Related posts

7 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More