23 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी ने लगाई अर्द्धशतकों की सेंचुरी, मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर ने दी बधाई

खेल समाचार

ऑस्ट्रलिया के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या की करिशमाई पारी के दम पर भारत ने मेहमान टीम को 26 रनों से हरा दिया। अनुभवी बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में चार चौकों और दो छक्के के मदद से कुल 79 रन रन बनाए। वहीं हार्दिक पांड्या ने तूफानी पारी खेलते हुए चौके और पांच छक्के की मदद से 66 गेंदों में 83 रन बनाए। धोनी ने इस अर्द्धशतक के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्द्धशतकों का शतक लगा चुकें हैं। इस मौके भारत के मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर भी धोनी को बधाई दी है।

यह कीर्तिमान बनाने वाले वह चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं। धोनी से पहले सचिन तेंडुलकर, सौरभ गांगुली और राहुल द्रविड़ यह कीर्तिमान हासिल कर चुके हैं।

100 फिफ्टी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़
1. सचिन तेंदुलकर, 664 मैच, 782 पारी, 164 फिफ्टी
2. राहुल द्रविड़, 509 मैच, 605 पारी, 146 फिफ्टी
3. सौरव गांगुली, 424 मैच, 488 पारी, 107 फिफ्टी
4. एमएस धोनी, 470 मैच, 472 पारी, 100 फिफ्टी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में लगाया गया अर्द्धशतक धोनी का 302वें एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 66वां अर्द्धशतक है। इसके अलावा उन्होंंने टेस्ट क्रिकेट में 33 और टी20 इंटरनैशनल मैच में एक अर्द्धशतक जड़ा है। वहीं पूरे दुनिया में धोनी अंतरराष्ट्रीय अर्द्धशतकों का शतक लगाने वाले 13वें क्रिकेटर हैं। अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर में धोनी 9737 रन बना चुकें हैं और उन्हें 10 हजार रन पूरे करने के लिए 263 रनों की दरकार है।

बता दें कि चेन्नई के चेपक स्टेडियम पर धोनी का रिकॉर्ड शानदार रहा है। चेन्नई में अब तक खेले गए 6 अंतरराष्ट्रीय वनडे धोनी 100.25 की औसत से 401 रन बना चुकें हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 100 से ऊपर रहा।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More