36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

विदेशी पर्यटकों की सुविधा के लिए केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय की टोल-फ्री बहुभाषीय हेल्पलाइन का प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए: प्रमुख सचिव पर्यटन

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: प्रमुख सचिव पर्यटन श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने विभागीय अधिकारियों को केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय की टोल-फ्री बहुभाषीय पर्यटक हेल्पलाइन का प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अनेक ऐसे पर्यटक स्थल हैं, जहां हर साल बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी आते हैं। पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार की इस पहल की जानकारी लक्षित समूह तक पहुंचाने से राज्य में पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों में बढ़ोत्तरी होगी।

प्रमुख सचिव ने बताया कि देश में भ्रमण के दौरान विदेशी पर्यटकों को सूचना एवं सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा 24ग7 टोल-फ्री बहुभाषीय टूरिस्ट हेल्पलाइन प्रारम्भ की गई है। हिन्दी व अंग्रेजी सहित 12 अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं में उपलब्ध यह सेवा टोल-फ्री नम्बर-1800111363 अथवा शाॅर्ट कोड-1363 पर पूरे साल 365 दिन उपलब्ध है।

टूरिस्ट हेल्पलाइन से अरबी, फ्रेंच, जर्मन, इटैलियन, जापानी, कोरियन, चीनी, पुर्तगाली, रूसी तथा स्पैनिश भाषाओं में सम्पर्क किया जा सकता है। बहुभाषीय हेल्पलाइन का उद्देश्य देशी एवं विदेशी पर्यटकों को यात्रा एवं पर्यटन सम्बन्धी सूचना उपलब्ध कराना है। यह हेल्पलाइन काॅल करने वालों को संकट की स्थिति में आवश्यक सलाह भी प्रदान करती है तथा जरूरत के अनुसार सम्बन्धित प्राधिकारियों को सतर्क भी करती है। केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय की यह अनूठी पहल विदेशी पर्यटकों में भरोसे एवं सुरक्षा की भावना जाग्रत कराने में उपयोगी है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More