34 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

महिलाओं से जुड़े अपराधों के संबंध में ‘हमसफर’ एनजीओ ने वीमेन पॉवर लाइन के साथ की चर्चा

उत्तर प्रदेश

लखनऊ| महिलाओं से जुड़े अपराधों के संबंध में 1090 वीमेन पॉवर लाइन में एक एनजीओ द्वारा चर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें लखनऊ रेंज के पुलिस अधिकारी तथा 1090 के अधिकारियों को इस कानून की जानकारी दी गई। जिससे कि वे घरेलू हिंसा का सामना कर रही महिलाओं को इस कानून के तहत लाभ दिला सकें। इस पूरी चर्चा का आयोजन हमसफर महिला सहायता केंद्र की मैनेजिंग सेक्रेटरी निशि महरोत्रा ने किया। थानाध्यक्षों व 1090 के पुलिस अधिकारियों के साथ घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 पर सघन चर्चा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 में पुलिस की भूमिका, कानून के अर्न्तगत शिकायत की प्रक्रिया, डीआईआर फॉर्म की जानकारी, कानून के अर्न्तगत मिलने वाली राहतों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी।

इस मौके पर आईजी महिला प्रकोष्ठ नवनीत सिकेरा ने कहा कि वीमेन पावर लाइन की महिला कर्मचारी भी इस कानून के बारे में जान कर फोन पर अपनी परेशानी बताने वाली महिलाओं को इस कानून की जानकारी देकर उनकी मदद कर सकेंगी‘। वहीं कानून के बारे में पुलिस अधिकारियों के प्रश्नो का उत्तर अधिवक्ता असकरी नकवी, अधिवक्ता मनोज शुक्ला व अधिवक्ता आलोक जायसवाल ने दिया। वहीं हमसफर की ओर से ममता सिंह ने 1090 को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में हमसफर की ओर नीतू व रूबीना भी उपस्थित रहीं।

Related posts

1 comment

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More