24 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 21.08.2017 को 50.97 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रही

देश-विदेशव्यापार

नई दिल्ली: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्‍थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्‍लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमत 21 अगस्त, 2017 को 50.97 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 18 अगस्त, 2017 को दर्ज कीमत 49.75 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक रही।

     रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 21 अगस्त, 2017 को बढ़कर 3263.64 रुपये प्रति बैरल हो गई,  जबकि 18 अगस्त, 2017 को यह 3188.96 रुपये प्रति बैरल थी। 21 अगस्त, 2017 को रुपया मजबूत होकर 64.03 पर बंद हुआ। जबकि 18 अगस्‍त,2017 को रूपया 64.10 प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था। विस्तृत ब्यौरा नीचे तालिका में दिया गया है:

विवरण     इकाई 21 अगस्त, 2017 को मूल्य (पिछला कारोबारी दिवस अर्थात 18.08.2017)
कच्‍चा तेल (भारतीय बास्‍केट)  (डॉलर प्रति बैरल)          50.97               (49.75)
(रुपये प्रति बैरल)        3263.64          (3188.96)
विनिमय दर  (रुपये प्रति डॉलर)          64.03             (64.10)

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More