36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पेट्रोलियम मंत्रालय जासूसी

देश-विदेश

नई दिल्ली। पेट्रोलियम मंत्रालय में जासूसी मामले में हिरासत में लिए गए सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन लोगों पर मंत्रालय से अहम दस्तावेज चुराने का आरोप है। इन सभी लोगों को गुरुवार की शाम हिरासत में लिया गया था। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इनसे पूछताछ की। पुलिस इनको पेट्रोलियम मंत्रालय के दफ्तर शास्त्री भवन भी लेकर गई थी।

खबरों के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में रिलायंस का एक कर्मचारी भी है। कंपनी ने इस मामले में अपनी सफाई दी है। कंपनी ने कहा है-ये हमारे संज्ञान में आया है कि हमारे एक कर्मचारी को कानून व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों ने हिरासत में लिया है। हमें इस संबंध में ज्यादा जानकारी फिलहाल नहीं है। हमारी कंपनी के मजबूत आंतरिक मानकों के मुताबिक हम इसकी जांच करा रहे हैं। मामले की जांच चल रही है और हम इसमें पूरी तरह सहयोग करेंगे। हम पहले से ही संबंधित मंत्रालय के साथ सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता रखते हैं। हमें उम्मीद है कि इस मामले की निष्पक्ष और जल्द जांच होगी। हमारे कानूनी अधिकार सुरक्षित रहेंगे।

Related posts

9 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More