आज से आउटसोर्स सेवा निगम से युवाओं को पारदर्शी भर्ती, समय पर वेतन और सामाजिक सुरक्षा की गारंटी : केशव प्रसाद मौर्य

केशव मौर्य ने लोक भवन, लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर निगम का लोगो का अनावरण, पोर्टल एवं वेबसाइट का शुभारंभ तथा 12 आउटसोर्स कर्मियों को डमी चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी, जनप्रतिनिधिगण, सचिवालय प्रशासन के प्रमुख सचिव श्री मनीष चौहान, उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के एमडी, भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक सहित अन्य प्रतिष्ठितजन उपस्थित रहे।

भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी चयन प्रक्रिया सुनिश्चित होगी। आउटसोर्स कर्मियों को समय पर सीधे वेतन भुगतान की गारंटी के साथ ईपीएफ, ईएसआई जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कर्मियों को 50 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा, मातृत्व अवकाश तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button