33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टाॅलरेंस की नीति

उत्तर प्रदेश

लखनऊउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टाॅलरेंस की नीति है। उन्हांेंने भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दे रखे हैं। भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुख्यमंत्री जी की मुहिम के तहत आज अपर संचालक चकबन्दी श्री सुरेश सिंह यादव को गिरफ्तार किया गया।

यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि जनपद गोरखपुर की तहसील कैम्पियरगंज के ग्राम धरमपुर निवासी श्री योगेन्द्र सिंह पुत्र श्री रामनरेश सिंह द्वारा हजरतगंज कोतवाली लखनऊ में भा0द0स0 1860 की धारा 386, 504 तथा 506 के तहत एक एफ0आई0आर0 दर्ज कराई गई, जिसके क्रम में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए श्री सुरेश सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More