Online Latest News Hindi News , Bollywood News

साल की सरप्राइज वेडिंग की ग्रैंड बारात! ‘जबरिया जोड़ी’ परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा पेश करते है सबसे अनोखा लॉन्च!

मनोरंजन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा ने बारात के साथ ट्रेलर लॉन्च इवेंट में एक शानदार एंट्री ली थी, जिसने साल की सरप्राइज शादी के सीज़न शुरूवात करते हुए, ‘जबरिया जोड़ी’ के प्रति अधिक प्रत्याशित कर दिया है। फ़िल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए एक ग्रैंड इवेंट का आयोजन किया गया था और और ट्रेलर ने निश्चित रूप से हमें उत्साहित कर दिया है।

इस इवेंट में सिद्धार्थ मल्होत्रा, परिणीति चोपड़ा, जावेद जाफरी, प्रशांत सिंह और शैलेश आर सिंह उपस्थित थे, जिन्होंने सबसे अनूठे तरीके से फिल्म कैंपेन की शुरुआत कर दी है।

“पकड़वा शादी” पर आधारित अनोखी कहानी के इस ट्रेलर में सिद्धार्थ मल्होत्रा बिहारी लुक में हैं और परिणीति चोपड़ा एक बिंदास लड़की की भूमिका में एक दूसरे के साथ परफ़ेक्ट जोड़ी के रूप में नज़र आ रहे है।

फ़िल्म की प्रमाणिकता बनाये रखने के लिए फ़िल्म को उत्तर प्रदेश के वास्तविक स्थानों पर फ़िल्माया गया है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा पहली बार एक देहाती किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे। लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के साथ, सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा एक अनोखी प्रेम कहानी प्रस्तुत करने के लिए एक साथ वापसी कर रहे है।

फिल्म में जावेद जाफरी, अपारशक्ति खुराना, संजय मिश्रा और चंदन रॉय सान्याल जैसे दमदार कलाकारों की टोली नज़र आएगी।

शोभा कपूर, एकता कपूर और शैलेश आर सिंह द्वारा निर्मित, जबरिया जोड़ी बालाजी टेलीफिल्म्स तथा कर्मा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के तहत बनाई गई है जो 2 अगस्त 2019 में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More