32.7 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

अब तक रिकार्ड 43.50 लाख मी0टन धान 622878 किसानों से खरीदा गया

उत्तर प्रदेशकृषि संबंधित

लखनऊः खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत अब तक कुल 3173 क्रय केन्द्रों के माध्यम से रिकार्ड 43.50 लाख मी0टन धान 622878 किसानों से बिना आढ़तियों के खरीदा गया तथा कुल रू0 7616 करोड़ का भुगतान किया गया। यह जानकारी खाद्य आयुक्त श्री आलोक कुमार ने दी।

      खाद्य आयुक्त ने बताया कि कि गतवर्ष कुल 42.90 लाख मी0टन धान 492038 किसानों खरीदा से किया गया था। इसके पूर्व प्रदेश में अधिकतम धान खरीद वर्ष 2015-16 में 43.43 लाख मी0टन धान 433556 कृषकों से खरीदा गया  था, जिसमें 22.62 लाख मी0टन आढ़तियों की खरीद सम्मिलित है।

      उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में रिकार्ड धान खरीद की जा चुकी है, जबकि पूर्वी उ0प्र0 के जनपदों में 28 फरवरी, 2019 तक धान क्रय किया जाना है। इस वर्ष धान क्रय में जो विशेष सुविधायें दी गयीं, उसमें क्रय सत्र के प्रारम्भ से धान विक्रय हेतु किसान का पंजीकरण ई-उपार्जन पार्टल पर पारदर्शी तरीके से आॅनलाइन खरीद, 72 घण्टे के अन्दर धान के मूल्य का आर0टी0जी0एस0 से भुगतान, उतराई-छनाई के मद में रू-20 का अतिरिक्त भुगतान तथा हाइब्रिड धान हेतु रिकवरी में 3 प्रतिशत की छूट सम्मिलित है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More