26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

धान क्रय के संबंधम में जिलाधिकारी उधमसिंह नगर एवं कुमाॅऊ मण्डल के खाद्य एवं मण्डी अधिकारियों के साथ वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करते हुएः सीएम

उत्तराखंडकृषि संबंधित

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास कार्यालय में धान क्रय के संबंध में जिलाधिकारी उधमसिंह नगर एवं कुमॉऊ मण्डल के खाद्य एवं मण्डी अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गहन समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि भारत सरकार द्वारा दिये गये निर्देश एवं राज्य सरकार द्वारा निर्धारित व्यवस्था के तहत धान क्रय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। किसानों को न्यून्तम समर्थन मूल्य 1750/- रू0 प्रति क्विंटल की दर पर धान का भुगतान किया जाय।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी उधमसिंह नगर को निर्देश दिये कि धान क्रय के इस संबंध में यदि कोई व्यवहारिक कठिनाई हो तो जिलाधिकारी, आरएफसी तथा मण्डी निदेशक समस्याओं का उल्लेख कर संयुक्त प्रस्ताव शासन को उपलब्ध करायें ताकि इस सम्बंध में किसानों के हित में शासन स्तर पर भी निर्णय लिये जा सके।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिये है कि धान खरीद में किसानों को कोई कठिनाई न हो यह सुनिश्चित किया जाय। मण्डी परिषद् के स्तर पर भी इस सम्बंध में सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की जाय तथा राइस मिलर का भी सहयोग लिया जाय। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये कि राइस मिलर यदि बोरों की वापसी के बजाय उनका मूल्य लेना चाहे तो इसकी भी व्यवस्था की जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रय केन्द्रों पर खरीद की कोई सीलिंग न रखी जाय जितना भी धान किसानों द्वारा लाय जाय उसे क्रय किया जाय।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More