36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

पायजामा पार्टी में प्रियंका का दिखा स्टनिंग अवतार

मनोरंजन

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मंगेतर निक जोनस केसाथ अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वहीं अब प्रियंका की शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं।बीते दिनों प्रियंका ने एम्स्टर्डम में अपने खास दोस्तों के साथ पायजामा बैचलर पार्टी की। पायजामा पार्टी में प्रियंका अपने गर्ल्स गैंग के साथ हैं। इसमें उनकी बहन और ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी शामिल हैं। पायजामा पार्टी में प्रियंका को उनकी दोस्तों ने ‘bride to be’ का खिताब दिया।

इस दौरान की तस्वीरें प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बी शेयर की हैं। तस्वीरें में प्रियंका और उनकी फ्रेंड्स पायजामे और हील्स पहने मजर आ रही हैं। फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। इससके पहले बेचलरेट पार्टी में उनकी मां मधु चोपड़ा और सास डेनिस जोनस शामिल हुई थीं।

30 नवंबर से प्रियंका का शादी समारोह शुरू होगा। ये राजस्थान के जोधपुर में उमैद भवन में होगी हालांकि अभी प्रियंका या निक की ओर से इसकी पुष्ट‍ि नहीं हुई है। इसके साथ ही दोनों एक नहीं, बल्क‍ि दो बार शादी करेंगे। एक बार शादी हिंदू और दूसरी बार क्रिश्च‍ियन रीति रिवाज से होगी। दोनों एक-दूसरे की धार्मिक आस्था का सम्मान करना चाहते हैं।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More