35 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

ननूरखेड़ा में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में रैतिक परेड की सलामी लेते मुख्यमंत्री हरीश रावत

उत्तराखंड
देहरादून: ड्यूटी के दौरान प्राण गंवाने वाले होमगार्ड के अधिकारी व कार्मिकों के परिजनों को मिलने वाली सहायता राशि के बराबर राशि ही मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी दी जाएगी।

होमगागार्डस के ड्यूटी भत्ते को 350 रूपए से बढ़ाकर 400 रूपए प्रतिदिन, होमगाडस के अवैतनिक कम्पनी कमाण्डर का मानदेय 900 रूपए से बढाकर 1500 रूपए, सहायक कम्पनी कमाण्डर का मानदेय 700 से बढ़ाकर 1200 रूपए और अवैतनिक प्लाटून कमाण्डर का मानदेय 600 से बढ़ाकर 1000 रूपए प्रतिमाह किया जाएगा। तपोवन रोड़, ननूरखेड़ा में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उक्त घोषणाएं कीं।
मुख्यमंत्री श्री रावत ने कार्यक्रम में आयोजित रैतिक परेड़ के प्रदर्शन की सराहना करते हुए प्रथम बार आयोजित रैतिक परेड से सम्बन्घित होमगार्डस एवं अन्य कर्मियों के उत्साहवर्धन के लिए मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोष से रू. 05 लाख की स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने होमगार्डस विभाग के चतुर्थ श्रेणी को 1350 रूपए, बीओ, हवलदार प्रशिक्षक, मिनिस्ट्रीयल संवर्ग व चालक को 1500 रूपए एवं वैतनिक प्लाटॅून कमाण्डर, निरीक्षक, जिला कमाण्डेन्ट, मण्डलीय कमाण्डेन्ट को 1275 रूपए का मासिक, पौष्टिक आहार भत्ता पुलिस कर्मियोें के वर्ग अनुरूप किये जाने के साथ ही होमगार्डस विभाग के अराजपत्रित अधिकारियों को वर्दी भत्ता 3000 रूपए तथा अनुरक्षण भत्ता 150 रूपए, पुलिस विभाग के कर्मियों के पद तथा व्यवस्था के अनुरूप किये जाने पर की भी स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि
होमगाडर््स विभाग के अवैतनिक पदाधिकारियों तथा होमगार्डस की सेवाकाल के दौरान मृत्यु हो जाने पर उनके आश्रितों को सीधे अवैतनिक होमगार्डस के पद पर नियुक्त किया जाएगा। नागरिक सुरक्षा के स्वयं सेवकों का प्रशिक्षण भत्ता 22 रूपए से बढ़ाकर 100 रूपए किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री रावत ने नागरिक सुरक्षा के स्वयं सेवकों तथा सभी वार्डनों का दुर्घटना बीमा के लिए योजना बनाने के भी निर्देश दिए।
      मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि जनपद पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चमोली व रूद्रप्रयाग में नागरिक सुरक्षा की इकाईयां स्थापित की जाएंगी। होमगार्ड में 25 प्रतिशत महिलाओं का लक्ष्य जल्द पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के प्रदर्शन से हम पूरी तरह से आश्वस्त हो सकते हैं कि हमारे होमगार्ड व नागरिक सुरक्षा संगठन किसी भी चुनौति का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। चारधाम, आपदा, निर्वाचन सहित सामान्य कार्यों सहित विभिन्न अवसरों पर इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। एक दक्ष व मुस्तैद संगठन के रूप में इनकी पहचान बनी है।
      मुख्यमंत्री श्री रावत ने रैतिक परेड़ की सलामी ली और होमगार्ड व नागरिक सुरक्षा संगठन के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने होमगार्ड के विभिन्न अधिकारियों  व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। ड्यूटी के दौरान प्राण गंवाने वाले होमगार्ड्स के परिजनों को सहायता राशि के चैक भेंट किए।  इस अवसर पर केबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह पंवार, दिनेश धनै, संसदीय सचिव व विधायक उमेश शर्मा काउ, मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, प्रमुख सचिव डा. उमाकांत पंवार, सचिव विनोद शर्मा, होमगार्ड के कमांडेंट जनरल रामसिंह मीना सहित पुलिस प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More