33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई (मेन) के पेपर-2 के परिणाम घोषित

देश-विदेश

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई (मेन) पेपर-2 के परिणामों की घोषणा कर दी है। परीक्षा परिणाम कल शाम घोषित किए गए। पहली बार जेईई (मेन) पेपर-2 (बी.आर्क/बी.प्लानिंग) की परीक्षा सीबीटी (ऑनलाइन) तरीके से दो बार आयोजित की गई। पहली बार परीक्षा दो पालियों में 8 जनवरी, 2019 को हुई और दूसरी जेईई (मेन) पेपर-2 की परीक्षा 7 अप्रैल, 2019 को हुई।

जेईई (मेन) -2019 के पेपर-2 के लिए पंजीकृत और परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों की संख्या।

दोनों (जनवरी तथा अप्रैल)-2019 परीक्षा के लिए पंजीकृत होने वाले सामान्य अभ्यर्थियों की संख्या। 73,898
दोनों (जनवरी तथा अप्रैल)-2019 परीक्षा में शामिल होने वाले सामान्य अभ्यर्थियों की संख्या। 61,510
जनवरी-2019 परीक्षा में पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या। 1, 80,052
जनवरी-2019 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या। 1,45,386
केवल अप्रैल-2019 की परीक्षा में पंजीकृत होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या। 1,69,759
केवल अप्रैल-2019 की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या। 1, 44,032

लिंग/श्रेणी के अनुसार परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का वितरण-

ईडब्ल्यूएस सामान्य ओबीसी-एनसीएल एससी एसटी कुल
महिला 3,193 41,617 37,026 7,707 3,768 93,311
पुरुष 6,175 53,595 52,165 15,137 7,523 1,34,595
ट्रांसजेंडर 01 01
कुल 9,368 95,212 89,192 22,844 11,291 2,27,907

जनवरी और अप्रैल दोनों परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए दोनों में से के बेहतर अंक की गणना की गई है। दोनों महीनों की परीक्षाओं में शामिल 61,510 अभ्यर्थियों में से 27,624 अभ्यर्थियों ने अपने प्रदर्शन को सुधारा है।

भारत से बाहर 9 शहरों सहित 258 शहरों के 373 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा सुचारू रूप से आयोजित की गई। निम्नलिखित तरीकों से परीक्षा की निगरानी की गईः-

ए.) परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया और 30 राज्य समन्वयकर्ता, 251 शहर समन्वयकर्ता और 490 पर्यवेक्षकों को काम में लगाया गया।

बी.) सभी परीक्षा केन्द्रों की तीसरे पक्ष से ऑडिट कराई गई।

सी.) परीक्षा में कदाचार को रोकने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों में सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था की गई। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सभी परीक्षा केन्द्रों के  लाईव स्थान तथा उनकी सीसीटीवी प्रणाली की रिकॉर्डिंग की व्यवस्था नोएडा में बने नियंत्रण कक्ष में किया था। इसके अतिरिक्त परीक्षा केन्द्रों पर 482 पर्यवेक्षक तैनात किए गए थे।

डी.) सभी परीक्षा केन्द्रों पर मोबाइल नेटवर्क के जरिए नकल को रोकने के लिए जैमर लगाए गए थे। सभी दो पालियों में प्रति पाली कुल लगभग 2820 जैमर लगाए गए थे।

ई.) ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लाभ के लिए 4200 टेस्ट प्रैक्टिस सेंटरों के नेटवर्क के माध्यम से निःशुल्क अभ्यास सत्र चलाए गए। ऑनलाइन रूप में मॉक टेस्ट सुविधा भी उपलब्ध कराई गई थी। लगभग 1.61 करोड़ अभ्यर्थियों ने 8 सितंबर, 2018 से 5 अप्रैल, 2019 तक ऑनलाइन/ऑफलाइन सुविधा का लाभ उठाते हुए मॉक टेस्ट से लाभ उठाया। अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्रों में उनके जवाब को देखने का अवसर प्रदान किया गया और 14-16 अप्रैल, 2019 के दौरान उत्तर-कुंजियों को चुनौती देने का अवसर दिया गया। पेपर-2 की अंतिम उत्तर-कुंजी जेईई (मेन) वेबसाइट www.jeemain.nic.in पर प्रदर्शित की गई है।

चार अभ्यर्थियों को पेपर-2 (बी.आर्क/बी.प्लानिंग) की जनवरी, 2019 तथा अप्रैल, 2019 की परीक्षा की जेईई (मेन) परीक्षा में 100 एनटीए स्कोर प्राप्त हुए हैं। 

क्र.सं. आवेदन संख्या अभ्यर्थी का नाम पात्रता का राज्य कोड
1 190310031218 गोल्लापुडी एन लक्ष्मी नारायण आंध्र प्रदेश
2 190310040009 कोरापति निखिल रत्न आंध्र प्रदेश
3 190310131411 साइकम रितिश रेड्डी आंध्र प्रदेश
4 190310155658 गुडला रघुनंदन रेड्डी आंध्र प्रदेश

पेपर-2 (बी.आर्क/बी.प्लानिंग) में राज्यवार टॉपर

क्र.सं. आवेदन संख्या अभ्यर्थी का नाम पात्रता राज्य कोड
1 190310534452 मियोन दरांग अरुणाचल प्रदेश
2 190310763937 नेहा प्रमाणिक असम
3 190310319312 ए. विक्टर आदर्श अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह
4 190310031218 गोल्लापुडी एन लक्ष्मी नारायण आंध्र प्रदेश
5 190310609686 ऋषव रंजन बिहार
6 190310531822 प्रखर गुप्ता छत्तीसगढ़
7 190310263624 ख्याति जैन चंडीगढ़
8 190310136932 अस्मित सिंह दमन और दीव
9 190310338541 सुनीत नंदलाल दिल्ली
10 190310044039 श्रुति श्रीवास्तव दादरा और नागर हवेली
11 190310099774 मोदी शिवकुमार अशोकभाई गुजरात
12 190320258421 जेडे लॉर्डेस वेज गोवा
13 190310196950 अनिमेष बर्नयाल  हिमाचल प्रदेश
14 190310377849 तन्मय गुप्ता हरियाणा
15 190310653883 सयानी दास झारखंड
16 190310047938 आयुष्मान शर्मा जम्मू और कश्मीर
17 190310116117 उदित कुमार वी. कर्नाटक
18 190310183156 मानसी राजेश पनीकर केरल
19 190310308575 मोहम्मद नुफैज़ एम. लक्षद्वीप
20 190320000687 एलिजाबेथ नोंगसिज मेघालय
21 190320089619 निकोलास हाओबम मणिपुर
22 190310052243 मोईन अहमद मध्य प्रदेश
23 190310094941 चंदलिया समीक्षा कांतिलाल महाराष्ट्र
24 190310532344 के. जैथनपुई मिजोरम
25 190310775495 थेजाविजो रिनो नगालैंड
26 190310782080 आदित्य सामंतरॉय ओड़िशा
27 190310011075 जसकरन सिंह पंधा पंजाब
28 190320088469 वैशाली पी. पुद्दुचेरी
29 190310001602 तन्युत शर्मा राजस्थान
30 190310084477 जीशान अली आलम सिक्किम
31 190310071496 अर्कजीत पाल त्रिपुरा
32 190310141108 पेड्डियाएचगारी राहुल रेड्डी तेलंगाना
33 190310301256 मनीषनंत एम. तमिलनाडु
34 190310150936 स्नेहा जैन उत्तराखंड
35 190310026936 आरुषि शिवप्रसाद उत्तर प्रदेश
36 190310074892 सूर्यदीप मंडल पश्चिम बंगाल
37 190310484467 रितिका जोधानी विदेशी/ओसीआई/पीआईओ/नेपाल/भूटान

अभ्यर्थियों के रैंक का निर्णय जेईई (मेन) जनवरी-2019 तथा अप्रैल-2019 की परीक्षाओं में शामिल सभी अभ्यर्थियों के दोनों परीक्षाओं के बेहतर स्कोर पर विचार करते हुए और वेबसाइट www.jeemain.nic.in पर उपलब्ध कराई गई नीति के अनुसार किया गया है।

एनटीए स्कॉर कार्ड 14 मई, 2019 को वेबसाइट www.jeemain.nic.in पर प्रदर्शित की गई है। एनटीए द्वारा आवेदन में दिए गए विवरणों के अनुसार अभ्यर्थी की श्रेणी तथा दिव्यांगता श्रेणी सहित सभी विवरणों को शामिल किया गया है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More