Online Latest News Hindi News , Bollywood News

MUM v DEL: तीसरी बार विजय हजारे ट्रॉफी का चैंपियन बना मुंबई, छह विकेट से हारी दिल्ली

खेल समाचार

विजय हज़ारे ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को चार विकेट से हरा दिया है। दिल्ली के खिलाफ मुंबई के मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर मुंबई को छह विकेट से जीत दिलाई।

फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दिल्ली ने मुंबई के सामने 178 रनों का लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत खराब रही। मुंबई ने 40 रनों पर चार विकेट गिरा दिए थे और दिल्ली को जीत की दहलीज़ पास नज़र आ रही थी। लेकिन मध्य क्रम में खेलते हुए मुंबई की तरफ से सिद्धेश और आदित्य तरे की जोड़ी के बीच 100 से अधिक रनों की पार्टनरशिप ने मुंबई को यह निर्णायक मुकाबला जिता दिया।

मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई की ओर से खलते हुए सबसे अधिक 71 रन अदित्य तरे ने बनाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की ओर से गौतम गंभीर, उन्मुक्त चंद और मनन शर्मा के जल्दी आउट होने दिल्ली बड़ा स्कोर नहीं कर सकी और 178 रनों के मामूली से लक्ष्य को मुंबई ने संघर्ष करते हुए प्राप्त किया।

मुंबई को फाइनल मुकाबला जिताने में मुख्य रूप से शिवम दुबे, धवल कुलकर्णी, आदित्य तरे और सिद्देश लाड ने अहम भूमिका निभाई। गेंदबाज़ी में शिवम दुबे और धवल कुलकर्णी ने 3-3 विकेट लिए, वहीं बल्लेबाज़ी में आदित्य तरे 71 और सिद्देश लाड ने 48 रन बनाकर मुंबई को जीत दिलाई। आदित्य तरे को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More