33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

विलुप्त नदियों के पुनर्जीवीकरण के लिए चलाया जाये जन आन्दोलन: धर्मपाल सिंह

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सिंचाई एवं सिंचाई (यांत्रिक) मंत्रीधर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी कुंभ मेले में श्रद्धालुओं को स्नान हेतु पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि इस बार कुम्भ मेले में कमर से ऊपर तक पानी होना चाहिए। श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसके लिए अभी से सम्बंधित विभागों एवं अधिकारियों से तैयारियों के बारे में समन्वय स्थापित करना सुनिश्चित करें।

श्री धर्मपाल सिंह अपने कार्यालय कक्ष में कुंभ मेले में विभाग की तैयारियों तथा अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान उपरोक्त निर्देश दिये। श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रत्येक जिले में लुप्त हो चुकी नदियों को चिन्हित कर पुर्नजीवित करने की कार्य योजना पर तत्काल आवश्यक कदम उठाये। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता, विधायक, सांसद, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य तथा अन्य जन प्रतिनिधियों के सहयोग से एक जन आन्दोलन चलाकर नदियों की साफ-सफाई मिट्टी को निकाल कर उसकी जल संचयन की क्षमता की वृद्धि करें। उन्होंने कहा कि नदियाँ साफ, स्वच्छ एवं अविरल रहें, इसके लिए सभी लोगों को गम्भीरता से प्रयास करना होगा। श्री सिंह ने कहा कि हमारे देश की सम्पदा देश में बहने वाली नदियाँ है। उन्होंने अधिकारियों को कतिपय नदियों के पुनर्जीवन के सम्बंध में गठित समिति द्वारा अब तक की गयी कार्यवाही की अद्यतन स्थिति से तत्काल अवगत कराने के निर्देश दिये।

सिंचाई मंत्री ने राष्ट्रीय परियोजनाओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को इसमें और अधिक तेजी लाने के निर्देश दियें। श्री सिंह ने अधिकारियों को वर्षों से लंबित राष्ट्रीय परियोजनाओं को वर्ष 2019 एवं 2020 तक हर-हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिये।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More