29 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

Live- AUSvIND: भारत को लगा सातवां झटका, अश्विन लौटे पवैलियन

खेल समाचार

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चार टेस्टमैचों की सीरीज कापहले मैच आज खेला जा रहा है। ये मैच ऑस्ट्रेलिया के ऐडिलेड स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया लेकिन टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरासैशन खत्म होने तक भारत ने 6 विकेट गंवा दिए हैं और लंच तक भारत का स्कोर 143-6 रहा।

तीसरा सैशन-
तीसरे सत्र में भारत ने 143-6 के बाद खेलना शुरु किया है।

दूसरा सैशन-
लंच से पहले भारत ने चार विकेट खोकर 56 रना बना लिए थे। इसके बाद रोहित शर्मा पारी को संभालते हुए दिख रहे थे। हालांकि वे अपनी बल्लेबाजी की शैली में बदलाव ना करने के चलते पवैलियन लौट गए। रोहित शर्मा ने ओवर में एक छक्का मारने के बाद दूसरे छक्के का प्रयास किया जिसके चलते वे कैच आउट हो गए।

इसके बाद रिषभ पंत भी काफी आक्रमक बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन पंत भी लायन की गेंद पर विकेट दे बैठे। जिसके चलते भारत को छठवां झटका लगा। फिलहाल भारत की टीम ने 6 विकेट खोकर 130 रन बना लिए हैं। पुजारा और अश्विन क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं सैशन खत्म होने तक भारत का स्कोर 143-6 रहा।

भारत की रही खराब शुरुआत(पहला सैशन)-
भारत की पारी की शुरुआत करने के लिए केएल राहुल और मुरली विजय क्रीड पर आए। भारत को दूसरे ही ओवर मेंपहला झटका केएल राहुल के रूप में लगा 3 रन पर लगा। इसी के साथजॉश हेजलवुड ने केएल राहुल को 2 रन के स्कोर पर आउट कर अपना पहला विकेट हासिल किया। इसके बाद 7वें ओवर में टीम इंडिया को मुरली विजय के रूप में 15 रन परदूसरा झटका लगा। तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने विजय को 11 रन पर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

इसके बाद कप्तान टिम पेन ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए पैट कमिंस को गेंदबाजी के लिए बुलाया। कमिंस ने भारत के एक और बड़ा झटका देते हुए कप्तान विराट कोहली को 3 रन के स्कोर पर आउट किया। इसके बाद टीम इंडिया को टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे के रूप में चौथा झटका लगा। रहाणे 13 रन बना कर हेजलवुड का शिकार हुए। वहीं पहला सैशन खत्म होने तक क्रिड पर चेतेश्वर पुजारा और रोहित शर्मा क्रिज पर मौजूद रहे।इस के साथ लंच तक भारत का स्कोर 56-4 रहा।

ऑस्ट्रेलिया:मार्कस हैरिस, हारून फिंच, उस्मान खवाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंडस्कोब, ट्रैविस हेड, टिम पेन (कप्तान), पैट कमिन्स, मिशेल स्टार्क, जोश हैजलवुड, नाथन लियोन

भारत :विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, आर अश्विन, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी ।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More