39 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

इस दिशा में न लगाएं तुलसी का पौधा, बढेगी परेशानी जीवन में

अध्यात्म

हमारे जीवन में वास्तु का बहुत बड़ा स्थान है। घर बनाते समय वास्तु का पूरा ध्यान रखा जाता है। वास्तु के अनुसार ही घर के अन्दर सामान रखने की जगह को भी निर्धारित किया जाता है। घर में हमेशा खुशियों को बनाएं रखने के लिए वस्तु का ध्यान रखना व वास्तु के नियमों का पालन करना जरूरी है। वास्तु हमारे घर में खुशहाली लाने का भी काम करता है।

वास्तु के अनुसार, सभी अपने घर का वातावरण अच्छा करने के लिए कुछ न कुछ उपाय करते रहते हैं। ऐसे में अगर हम घर में हमेशा खुशहाली को बनाए रखने के लिए पौधे लगाते हैं तो इससे घर का वातावरण भी अच्छा रहता है व घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है। लेकिन अगर घर में पौधों को लगाते समय वास्तु का ध्यान न रखा जाए तो ये पौधों घर में परेशानी का कारण भी बनने लगते हैं।

  • वास्तु के अनुसार घर में तुलसी का पौधा जरूर होना चाहिए। तुलसी का पौधा जिस घर में होता है वहां पर मां लक्ष्मी का निवास होता है।
  • तुलसी के पौधे के कारण घर में कभी भी कंगाली नहीं रहती। तुलसी के घर में लगें होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है।
  • घर के दक्षिण दिशा को छोड़कर तुलसी के पौधे को घर में कहीं भी लगाया जा सकता है। क्योंकि दक्षिण में तुलसी का पौधा लगाने से घर में परेशानी बढती हैं।
  • घर में तुलसी के पौधो पर रोज सुबह शाम दिया जलाएं। इसके साथ ही सुबह रोज तुलसी में जल अर्पित करें। ऐसा करने से घर में शांति बनी रहती है।
  • घर में तुलसी लगी है तो हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी तुलसी के पोधों को अशुद्धि में छुए नहीं। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि बगैर नहाएं तुलसी के पौधें को न छुएं।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More