35 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

उ0प्र0 मत्स्य जीवी सहकारी संघ ने प्रमुख सचिव, मत्स्य, डा0 सुधीर एम0 बोबडे को 7.45 लाख रूपये का लाभांश चेक सौंपा

उत्तर प्रदेश

 लखनऊः उत्तर प्रदेश मत्स्य जीवी सहकारी संघ, लि0, लखनऊ द्वारा वित्तीय वर्ष 2008-09 से 2016-17 तक अवधि में अंश पूंजी पर अर्जित लाभांश की धनराशि में से राज्य सरकार के हिस्से का लाभांश रू0 7,45,200/-(रू0 सात लाख पैतालिस हजार दो सौ मात्र) का चेक प्रमुख सचिव मत्स्य, उ0प्र0 शासन, डा0 सुधीर एम0 बोबडे को सौंपा गया।

उ0प्र0 मत्स्य जीवी सहकारी संघ लि0, लखनऊ मछली पालन एवं मछुआ समुदाय से जुड़ी हुयी एक शीर्ष सहकारी संस्था है, जिसका गठन वर्ष 1985 में किया गया था। वर्तमान में प्रदेश की 442 प्राथमिक मत्स्य जीवी सहकारी समितियां, 13 जिला मत्स्य विकास एवं विपणन संघ के साथ-साथ राज्य सरकार भी इस शीर्ष संस्था की सदस्य है। यह संस्था प्रदेश के 09 जलाशयों में मत्स्य आखेट के प्रबन्धन का कार्य करती हैं, साथ ही सदस्य समितियों के सदस्यों के उत्तरोत्तर उत्थान हेतु विभिन्न कार्यक्रम, प्रशिक्षण, प्रचार-प्रसार के माध्यम से मत्स्य सहकारिता के विकास हेतु कार्य करती है।

इस अवसर पर श्री प्रशांत शर्मा, विशेष सचिव मत्स्य, श्री एस0के0 सिंह, निदेशक मत्स्य/निबन्धक, उ0प्र0 मत्स्य जीवी सहकारी समितियां, श्रीमती अन्जना वर्मा, प्रबन्ध निदेशक, उ0प्र0 मत्स्य जीवी सहकारी संघ लि0, श्री संजय कुमार शुक्ला, उप निदेशक मत्स्य (नियोजन), श्री राजेन्द्र सिंह, मुख्य महा प्रबन्धक, उ0प्र0 मत्स्य विकास निगम लि0, लखनऊ एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More