23 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

‘‘अग्नि सुरक्षा सप्ताह’’ प्रारम्भ

उत्तर प्रदेश

लखनऊअग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर फायर स्टेशन हजरतगंज बाल्मीकी मार्ग लखनऊ में शोक परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, फायर सर्विस उ0प्र0 श्री विश्वजीत महापात्रा के अतिरिक्त अग्निशमन सेवा के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शहीद स्मारक पर रीथ व पुष्प अर्पित कर अग्निशमन सेवा के शहीद कर्मचारियों को श्रद्धाजंली अर्पित की गई।

    उल्लेखनीय है कि दिनांक 14 अपै्रल 1944 को मुम्बई बन्दरगाह पर एस0एस0 फोर्ट स्टीकिन नामक मालवाहक पोत, जिसमें रूई के बण्डल, विस्फोटक एवं युद्ध उपकरण भरे हुए थे, में अकस्मात् आग लग गयी। इस आग को बुझाते समय जहाज में विस्फोट के कारण मुम्बई अग्निशमन सेवा में 66 कर्मी वीरगति को प्राप्त हुए। वीरगति प्राप्त इन अग्निशमन कर्मियों की पावन स्मृति में प्रत्येक वर्ष 14 अपै्रल को सम्पूर्ण भारत वर्ष में अग्निशमन सेवा के महत्व के रूप में अग्निशमन सेवा शहीद स्मृति दिवस/14 अपै्रल तथा 14 अपै्रल से 20 अपै्रल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाता है ।

    सम्पूर्ण देश में अग्निशमन सेवाओं द्वारा सामाजिक स्वावलम्बन की दिशा में टिकाऊ विकास के निर्माण एवं संरक्षण हेतु ‘‘त्रणाय सेवामहे’’ (WE SERVE TO SAVE) की भावना एवं उद्देश्य से सेवायें प्रदान की जाती हैं।

    इस वर्ष ‘‘अग्नि सुरक्षा सप्ताह’’ का संकल्प “FIRE PREVENTION IS BETTER THAN FIRE FIGHTING” ‘‘आग बुझाने से बेहतर, आग की रोकथाम’’ पर बल दिया। वर्ष-2018 में उ0प्र0 के फायर सर्विस कर्मियों द्वारा सीमित संसाधनों का बेहतर प्रयोग कर 2,054 मनुष्यो तथा 7,136 पशुओं के जीवन की रक्षा करते हुए लगभग 281 करोड़ की सम्पत्ति को जलने से बचाया गया। वर्ष 2018 तक कुल 286 अग्निशम केन्द्र स्वीकृत थे। वर्ष 2018-2019 में कुल 57 नये अग्निशमन केन्द्र स्वीकृत किये गये। वर्तमान में कुल स्वीकृत अग्निशमन केन्द्रों की संख्या 343 हो गई है।

  • पुलिस महानिदेशक, फायर सर्विस उ0प्र0 द्वारा मा0 राज्यपाल महोदय को अग्निशमन सेवा दिवस का स्टीकर लगाया गया। उसके उपरान्त मा0 राज्यपाल महोदय द्वारा अग्निशमन वाहनों की रैली को ‘‘फ्लैग आफ’’ कर रवाना किया गया।
  • पुलिस महानिदेशक, फायर सर्विस द्वारा मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश श्री अनुप चन्द्र पाण्डेय व प्रमुख सचिव गृह श्री अरविन्द कुमार को अग्निशमन सेवा दिवस का स्टीकर लगाया गया।
  • पुलिस महानिदेशक, फायर सर्विस श्री विश्वजीत महापात्रा ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 श्री ओ0पी0 सिंह को अग्निशमन सेवा दिवस का स्टीकर लगाया।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More